राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर बोले – नीतीश को 25 सीटें भी मुश्किल, बीजेपी-राजद को भी होगा नुकसान

by | Oct 17, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं। हर दिन चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है, और कई सर्वे बता रहे हैं कि इस बार मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच काफी कड़ा होने वाला है। इसी बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने एक इंटरव्यू में चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बदलाव की सोच रखने वाले लोगों की संख्या कम है, लेकिन वही लोग बड़ा बदलाव लाएंगे। उन्होंने कहा “10 में से 3-4 लोग हमारे साथ हैं, 3-4 लोग कह रहे हैं कि अभी नहीं, 5 साल बाद देखेंगे, और बाकी लोगों को फर्क नहीं पड़ता। जो 3-4 लोग हमें समर्थन कर रहे हैं, वही लोग बिहार को बदलने का काम करेंगे।”

PK ने नीतीश कुमार की पार्टी जदयू पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली बार 2020 में जदयू को 42 सीटें मिली थीं, जब नीतीश ज्यादा एक्टिव और चुस्त थे। लेकिन अब उनका स्वास्थ्य भी पहले जैसा नहीं रहा और इस बार की स्थिति पिछली बार से भी ज्यादा कमजोर है।

उन्होंने याद दिलाया कि 2020 में चिराग पासवान ने बिना तैयारी के ही जदयू की 110 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए थे, और उसी वजह से जदयू 42 सीटों पर सिमट गई थी।

PK का कहना है कि इस बार उन्हीं 110 सीटों पर जन सुराज ने पूरी तैयारी के साथ उम्मीदवार उतारे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार की पार्टी को 42 सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा “इस बार जदयू की सीटें और भी कम होंगी। नीतीश जी शारीरिक और मानसिक तौर पर भी कमजोर हैं और एंटी इनकंबेंसी भी है।”

प्रशांत किशोर ने कहा कि वो एनडीए की कुल सीटों का अनुमान तो नहीं लगा सकते, लेकिन इतना जरूर कहा कि नीतीश की पार्टी 25 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी।
वहीं बीजेपी की बात करें तो PK ने बताया कि 2020 में बीजेपी को 74-75 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार उन्हें भी नुकसान झेलना पड़ेगा।

तेजस्वी यादव की पार्टी राजद को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर चिराग पासवान वाला फैक्टर न भी हो, तो भी राजद सिर्फ 25 से 35 सीटों के बीच ही रह जाएगी।

प्रशांत किशोर ने इस बार के बिहार चुनाव को लेकर काफी आत्मविश्वास के साथ बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया है कि जन सुराज मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरी है और जदयू, बीजेपी और राजद तीनों को झटका लगने वाला है।

ये भी पढ़ें: प्रयागराज को मिला पहला पांच सितारा होटल, रेडिसन होटल का भव्य उद्घाटन, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

ये भी देखें: UP Politics: सपा सांसद Awdhesh Prasad ने BJP पर कसा तंज

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर