राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi Assembly Election : भाजपा की चुनाव में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल के घर जलेबी लेकर पहुंचे BJP कार्यकर्ता

by | Feb 8, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की है। चुनाव आयोग ने सभी 70 सीटों के अंतिम नतीजे अभी तक घोषित नहीं किए हैं, लेकिन रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर जबकि बीजेपी 48 सीटों पर जीतती नजर आ रही है।

बीजेपी कार्यालय में जीत का जश्न भी शुरू हो चुका है। पार्टी कार्यकर्ता अपनी जीत का उत्सव मना रहे हैं और एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने हार स्वीकार कर ली है और अपनी हार पर मंथन कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस शानदार जीत के बाद सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

भाजपा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। इसी खुशी के मौके पर एक बीजेपी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के घर समोसा, जलेबी और मिठाई लेकर पहुंचा है। इस कार्यकर्ता की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह एक दोना-पत्तल हाथ में पकड़े हुए दिख रहा है, जिसमें समोसा और जलेबी रखी हुई हैं। उसके साथ एक झोला भी है, जिसमें मिठाई रखी हुई है। इस दृश्य को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई चर्चाएं हो रही हैं, क्योंकि यह एक तरह से अरविंद केजरीवाल की हार का मजाक उड़ाने के रूप में देखा जा रहा है।

दिल्ली में पहली बार विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) 1993 में हुए थे और भारतीय जनता पार्टी ने 49 सीटों के साथ सरकार बनाई थी। लेकिन इसके बाद बीजेपी 27 साल तक दिल्ली में सत्ता से दूर रही। अब, 2025 के चुनाव में पार्टी ने सत्ता में अपनी वापसी की है। दिल्ली में 1993 से लेकर अब तक कुल आठ विधानसभा चुनाव हुए हैं, और बीजेपी ने केवल दो बार जीत हासिल की है। इस बार पार्टी की जीत को खास माना जा रहा है क्योंकि पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी का दबदबा रहा था।

ये भी पढ़ें : Milkipur By-Election Result 2025 : मिल्कीपुर विधानसभा में बीजेपी 6500 वोटों से आगे, सपा हुई पीछे

ये भी देखें : Dhirendra Shastri के ‘मोक्ष’ वाले बयान पर बोले Pappu Yadav, “ऐसे बाबाओं को डुबकी लगाकर…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर