राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi Election 2025 : अखिलेश यादव और केजरीवाल भरेंगे हुंकार, दिल्ली में रोड शो की तैयारी

by | Jan 30, 2025 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Delhi Election 2025 : समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थन में हुंकार भरते दिखाई देंगे। सपा ने दिल्ली में आप का समर्थन करने का ऐलान किया है, जिसके बाद अखिलेश यादव आज आप संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मंच साझा करेंगे। इसके अलावा वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर दिल्ली के रिठाला इलाके में करीब आठ किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। रोड शो के बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। हालांकि इस रोड शो से पहले ही अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि आप का समर्थन करने का मतलब यह नहीं है कि वे कांग्रेस पार्टी के विरोध में हैं। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में आप का समर्थन इसलिए कर रहे हैं ताकि आप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मजबूती से मुकाबला कर सके। 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन है। कांग्रेस ने मिल्कीपुर में सपा को समर्थन देते हुए अपना प्रत्याशी उपचुनाव में नहीं उतारा है। मिल्कीपुर में कांग्रेस सपा के साथ है, लेकिन दिल्ली में सपा ने कांग्रेस को समर्थन देने की बजाय आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है। अखिलेश यादव ने इसके पीछे की वजह भी स्पष्ट कर दी है। 

अखिलेश यादव का कहना है कि इंडिया गठबंधन का मूल उद्देश्य यही है कि जहां जो दल भी भारतीय जनता पार्टी को हराने में सक्षम है, उसके साथ खड़ा रहना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली (Delhi Election 2025) में आम आदमी पार्टी ही भाजपा के मुकाबले मजबूती से टक्कर दे सकती है। इसी उद्देश्य के साथ अखिलेश यादव आज दिल्ली पहुंचेंगे और आप के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा कैराना से सपा सांसद इकरा हसन भी मुस्लिम बहुल सीट पर सपा के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी। इकरा हसन जंगपुरा सीट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी। इस तरह सपा दिल्ली चुनाव में आप के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ मजबूत मोर्चा बनाने की कोशिश कर रही है। 

ये भी पढ़ें : Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए याचिका दायर, भगदड़ की जांच की मांग

ये भी देखें : PM Modi का AAP पर निशाना, “आप-दा वाले दिल्ली वालों को पानी के लिए तरसाना चाहते हैं…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर