राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi Election 2025 : अरविंद केजरीवाल का मतदान को लेकर बड़ा दावा, कहा – ‘सूत्रों से पता चला है कि EVM …’

by | Feb 3, 2025 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Delhi Election 2025 : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी द्वारा चुनावी गड़बड़ी की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बीजेपी की चुनावी साजिशों से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील की कि वे बीजेपी के ईवीएम के खेल को हराने के लिए आम आदमी पार्टी को जमकर वोट दें।

अरविंद केजरीवाल ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली है कि बीजेपी चुनावी मशीनों में 10 प्रतिशत तक वोट की गड़बड़ी कर सकती है। इसके जवाब में उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे इतनी बड़ी संख्या में वोट दें कि आम आदमी पार्टी को 10 प्रतिशत से ज्यादा की लीड मिल सके, ताकि कोई भी गड़बड़ी मशीनों के जरिए न हो सके। उन्होंने कहा “अगर हमारी 15 प्रतिशत की लीड होगी, तो हम 5 प्रतिशत की कमी से भी जीत सकते हैं। इसलिए हर जगह हमें 10 प्रतिशत से अधिक लीड हासिल करनी है।”

केजरीवाल ने यह भी बताया कि वे लगातार इस मुद्दे पर जनता से बातचीत कर रहे हैं और लोग उनके पास यह शिकायत लेकर आ रहे हैं कि वे वोट तो उन्हें देते हैं, लेकिन यह नहीं पता चलता कि वोट कहां जा रहे हैं। उन्हें डर है कि मशीनों में गड़बड़ी हो सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने इस गड़बड़ी को रोकने के लिए एक वेबसाइट बनाई है, जिस पर हर पोलिंग बूथ की जानकारी डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों से जो अनुभव मिला है, उसे ध्यान में रखते हुए इस वेबसाइट का निर्माण किया गया है। इस वेबसाइट पर मतदान के दिन रात तक हर पोलिंग बूथ से संबंधित 6 महत्वपूर्ण जानकारी डाली जाएगी।

  • पोलिंग बूथ का नाम और नंबर
  • पोलिंग बूथ के पीठासीन अधिकारी का नाम
  • कंट्रोल यूनिट का आईडी
  • पोलिंग बूथ पर शाम तक कुल कितने वोट पड़े
  • मशीन की बैटरी की स्थिति और चार्ज की प्रतिशत
  • पोलिंग एजेंट का नाम

केजरीवाल ने कहा कि यह जानकारी मतदान के दिन रात तक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी, ताकि काउंटिंग के दौरान कोई गड़बड़ी न हो। अगर कोई गड़बड़ी होती है, तो यह जानकारी मिलान करने के लिए सहायक होगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन 3 फरवरी है।(Delhi Election 2025) मतदान 5 फरवरी को होगा और चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : Union Budget : आइए जानते है कहां से आता है पैसा और कहां जाता है? कैसे कमाती है सरकार और कैसे करती है खर्च

ये भी देखें : Swati Maliwal का Kejriwal पर तंज, “उन्होंने अपने बयान से 2 राज्यों में लड़ाई करवाने की कोशिश की है”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर