राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Dharmendra: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती, फैंस कर रहे हैं दुआएं

by | Nov 10, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मनोरंजन, मुख्य खबरें

Dharmendra: 60-70 के दशक में लाखों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत हाल ही में बिगड़ गई है। उम्र से जुड़ी दिक्कतों के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, धर्मेंद्र को कुछ समय से उम्र संबंधी दिक्कतें हैं और उनकी सेहत में धीरे-धीरे गिरावट आ रही थी। परिवार भी लगातार उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहा है।

करीब 10 दिन पहले भी धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस वक्त उनकी टीम ने बताया था कि ये रूटीन चेकअप का हिस्सा था और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। टीम ने कहा था कि यह पहले से प्लान किया गया मेडिकल चेकअप था।

कुछ दिन पहले जब मीडिया ने धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी से उनकी तबीयत के बारे में पूछा था, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया था कि धर्मेंद्र अब पहले से बेहतर हैं। उन्होंने सभी से दुआ करने के लिए भी कहा था।

यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इससे पहले भी वे कई बार हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल जा चुके हैं। वह अब 89 साल के हैं और अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। कुछ समय पहले वे उम्र संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए अमेरिका भी गए थे।

धर्मेंद्र को बॉलीवुड का “ही-मैन” कहा जाता है। उन्होंने एक्शन से लेकर कॉमेडी तक हर तरह की फिल्मों में शानदार काम किया है। चुपके चुपके (1975), प्रतिज्ञा (1975) और यमला पगला दीवाना (2011) जैसी हिट फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। 80 और 90 के दशक में उन्होंने कई दमदार कैरेक्टर रोल निभाए।

उनकी मशहूर फिल्मों में प्यार किया तो डरना क्या, लाइफ इन ए मेट्रो, जाॅनी गद्दार, अपने जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। साल 2023 में धर्मेंद्र रॉकी रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे, जिसमें शबाना आजमी के साथ उनके एक सीन ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी। अब फैंस उनकी आने वाली फिल्म इक्कीस (2025) का इंतजार कर रहे हैं और साथ ही उनकी सेहत में जल्द सुधार की कामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Faridabad News: फरीदाबाद में बड़ा आतंकी साजिश का खुलासा, डॉक्टर के घर से मिलीं AK-47 राइफलें और विस्फोटक

ये भी देखें: Delhi Air Pollution Protest: जहर बनी दिल्ली की हवा, इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर