राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Gujarat High Court Viral Video: ऑनलाइन सुनवाई के दौरान टॉयलेट में बैठा नजर आया शख्स, वीडियो वायरल, जानिए पूरा मामला

by | Jun 28, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Gujarat High Court Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना वायरल हो रहे वीडियो कई बार हैरान कर देने वाले होते हैं। कभी कोई सड़क पर स्टंट करता दिखता है, तो कभी कोई अजीबो-गरीब हरकतों से लोगों को चौंका देता है। लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो देखकर लोग हैरान तो हुए ही, साथ ही हंसी भी नहीं रोक पाए।

यह मामला गुजरात हाई कोर्ट का है, जहां ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक शख्स कथित तौर पर टॉयलेट में बैठकर कार्यवाही में शामिल होता दिखा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति शौचालय की सीट पर बैठा हुआ है और उसका कैमरा चालू है।

बताया जा रहा है कि यह घटना 20 जून की है, जब गुजरात हाई कोर्ट के जस्टिस नीरज एस देसाई एक केस की सुनवाई कर रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति, जिसने ‘समद बैटरी’ नाम से लॉगिन किया था, सुनवाई में शामिल हुआ। पीली टी-शर्ट पहने इस व्यक्ति का कैमरा ऑन था और वह टॉयलेट सीट पर बैठा नजर आया।

लगभग एक मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उक्त व्यक्ति ने मोबाइल फोन को शौचालय के फर्श पर रखा हुआ है। कैमरा उसकी ओर है और वह नित्यक्रिया में व्यस्त है। इसके बाद वह फोन उठाता है और वहां से चला जाता है। इस दौरान ऐसा प्रतीत होता है कि जज ने शायद इस दृश्य पर ध्यान नहीं दिया।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के बाद से गुजरात हाई कोर्ट ने ऑनलाइन सुनवाई की सुविधा शुरू की थी, ताकि वकील और पक्षकार घर से ही अदालत की कार्यवाही में शामिल हो सकें। कोर्ट की हर सुनवाई यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित की जाती है।

कुछ देर बाद वही व्यक्ति इयरफोन लगाकर फिर से लॉगिन करता है और इस बार एक कमरे में बैठकर कार्यवाही का इंतजार करता नजर आता है। जब उसकी बारी आती है, तो जस्टिस देसाई उसका नाम पूछते हैं। उसने अपना नाम अब्दुल समद बताया, जो सूरत के किम गांव का रहने वाला है और मारपीट के एक मामले में शिकायतकर्ता है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे हास्यास्पद बता रहे हैं, तो कुछ इसे अदालत की गरिमा के खिलाफ मान रहे हैं। यह घटना एक बार फिर यह सवाल उठाती है कि ऑनलाइन सुनवाई के दौरान शिष्टाचार और अनुशासन का पालन कितना जरूरी है।

ये भी पढ़ें : Varanasi News: काशी को अतिक्रमण मुक्त बनाने की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने हटवाया फुटपाथ से कब्जा

ये भी देखें : लालू की पार्टी और परिवार से बाहर हुए तेज प्रताप! क्या सपा की साइकिल पर होंगे सवार?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर