Milk Price Hike : लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले महंगाई के नतीजें सामने आ रहे है। आपको बता दें कि पेट्रोल- डिजल के दाम से लेकर दूध तक के दाम बढ़ा दिए गए है। महंगाई दिन पर दिन आसमान छूती जा रही है। रोजमर्रा के समान गरीबों की पहुंच से दूर होते नजर आ रहे है।
बता दें कि अमूल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ाए गए है, कल सुबह से अमूल दूध की नई कीमतें लागू कर दी जाएगी।
अमूल भैंस के दूध 500 मिलीलीटर की कीमत 36 रुपये हो गई है। वहीं अमूल शक्ति दूध की कीमत 30 रुपये और अमूल गोल्ड दूध 500 एमएल की कीमत 33 रुपये पहुंच गई है।
ये भी देखें : UP News : मतगणना को लेकर डीएम, एसएसपी ने सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ की अहम मीटिंग | UP |
प्रति लीटर दूध की किमत
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को नई कीमतों का GCMMF ने आधिकारिक तौर पर नई कीमतों की घोषणा की। ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 3 जून से दूध खरीदने वालों को ₹2 प्रति लीटर अधिक भुगतान करना होगा। अमूल गोल्ड की कीमत ₹66 की जगह ₹68 प्रति लीटर हो जाएगी। अमूल ताज़ा की कीमत ₹54 प्रति लीटर और शक्ति की कीमत ₹60 प्रति लीटर होगी।
अमूल: भारत में एक प्रमुख ब्रांड
अमूल भारत में एक जाना-माना नाम है और देश के सुपर ब्रांड में से एक है। इसने भारत में श्वेत क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे डेयरी सहकारी समितियों की व्यापक स्थापना हुई और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड का गठन हुआ।
जबकि अमूल दूध पूरे देश में घरों तक पहुँचाया जाता है, लेकिन कीमतों में बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर काफी असर पड़ता है, जिससे उनका बजट बिगड़ जाता है। अमूल ने दही की कीमत में भी बढ़ोतरी की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमूल दूध की आपूर्ति मुख्य रूप से गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल और मुंबई के बाजारों में की जाती है। कंपनी रोजाना 15 मिलियन लीटर से अधिक दूध बेचती है।


