राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Chirag Paswan News: बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान को लेकर बढ़ी सियासी हलचल, चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी?

by | Jun 1, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Chirag Paswan News: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान भले ही न हुआ हो, लेकिन राज्य में सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। इन सबके बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार चिराग पासवान खुद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे?

हाल ही में पटना में हुई लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की कार्यकारिणी बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर मंथन हुआ। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि चिराग पासवान को आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए। पार्टी का मानना है कि चिराग पासवान ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ जैसे एजेंडे को लेकर जनता के बीच लोकप्रिय हैं और उनका चुनाव मैदान में उतरना पार्टी और बिहार—दोनों के हित में होगा।

एलजेपी की ओर से कराए गए एक आंतरिक सर्वे में भी चिराग पासवान के प्रति लोगों का रुझान सकारात्मक पाया गया है। सर्वे के अनुसार, बिहार के ज़्यादातर लोगों की यह राय है कि चिराग पासवान को सक्रिय रूप से राज्य की राजनीति में उतरना चाहिए और विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। हालांकि, अंतिम निर्णय खुद चिराग पासवान को लेना है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि अगर चिराग पासवान चुनाव लड़ने का निर्णय लेते हैं, तो उनके लिए तीन संभावित सीटों पर चर्चा हो रही है — पटना, दानापुर और हाजीपुर। इनमें से किसी एक सीट से उनके चुनावी मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि चिराग पासवान ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। एलजेपी (रामविलास) ने एनडीए गठबंधन के तहत पांच सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी पर जीत दर्ज की। खुद चिराग पासवान हाजीपुर से सांसद चुने गए और उन्हें केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

बिहार में अब विधानसभा चुनाव ज़्यादा दूर नहीं हैं और ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की यह स्पष्ट मांग है कि चिराग पासवान विधानसभा चुनाव में उतरें। पार्टी का मानना है कि उनकी भागीदारी से न सिर्फ संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विजन को भी ज़मीन पर उतारने का अवसर मिलेगा।

#chiragpaswan #bihar

ये भी पढ़ें : Bahraich News: गन्ने के खेत में छुपा है खतरा, बहराइच में तेंदुए और बाघों की मौजूदगी से दहशत

ये भी देखें : Arun Govil: भारत में आतंक के खिलाफ विपक्ष और सरकार एक साथ! जानें और क्या बोले BJP सांसद

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर