राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

RCB Victory Parade Stampede: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, RCB फैन्स की खुशी पल में ग़म में बदली, 7 की मौत

by | Jun 4, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

RCB Victory Parade Stampede: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद पूरे बेंगलुरु में जश्न का माहौल था। हजारों फैन्स चिन्नास्वामी स्टेडियम और विधान सौधा के बाहर इकठ्ठा हुए थे। लोग झंडे-बैनर लेकर अपनी टीम की जीत का जश्न मना रहे थे। लेकिन ये जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई।

इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरसीबी की जीत के बाद हजारों लोग स्टेडियम और विधान सौधा के पास जमा हो गए थे। सब जीत का जश्न मनाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन भीड़ इतनी ज़्यादा थी कि पुलिस और सुरक्षा कर्मियों के लिए उसे संभाल पाना मुश्किल हो गया।

लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई, कुछ लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े और देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई। कई लोग नीचे दब गए और वहीं उनकी जान चली गई।

इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कई मंत्री, और खुद RCB के खिलाड़ी भी मौजूद थे। हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन भीड़ का अनुमान सही नहीं लगाया जा सका।

हादसे के बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें ICU में रखा गया है।

इस हादसे के बाद लोगों में ग़ुस्सा है। सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि इतने बड़े इवेंट में भी भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त इंतज़ाम नहीं किए गए थे। सवाल उठ रहे हैं कि प्रशासन को पहले से ऐसे जश्न की संभावना थी, फिर तैयारी क्यों नहीं की गई?

RCB फ्रेंचाइज़ी ने एक बयान जारी कर कहा, “हम अपने फैन्स की इस दुखद मौत से बेहद आहत हैं। हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।”

वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया और जांच के आदेश दे दिए हैं।

ये भी पढ़ें : Mumbai Airport News: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा, यात्री के बैग से मिले 48 जहरीले सांप और 5 कछुए, थाईलैंड से आया था भारत

ये भी देखें : RRR पर BJP नेता Shehzad Poonawalla का बड़ा बयान, देशविरोधी या कुछ और?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर