राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sharmishtha Panoli: शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तारी मामला में नया खुलासा, विवादों में खुद शिकायतकर्ता वजाहत खान, कई शिकायतें दर्ज

by | Jun 3, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Sharmishtha Panoli: गुरुग्राम की 22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है। धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पनोली की गिरफ्तारी की शिकायत करने वाले वजाहत खान कादरी अब खुद कानूनी पेंच में फंसते नजर आ रहे हैं। खान पर सोशल मीडिया के जरिए सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में कम से कम सात अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई हैं।

कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार के साइबर सेल और शहर के अन्य थानों में वजाहत खान के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई हैं। शिकायतों के साथ उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी संलग्न किए गए हैं। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हमें वजाहत खान के खिलाफ कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। हम इनकी जांच कर रहे हैं और तथ्यों की पुष्टि के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन शिकायतकर्ताओं में एक नाम प्रसून मैत्रा का है, जो एक गैर-सरकारी संगठन के प्रमुख हैं। उन्होंने वजाहत खान को “आदतन अपराधी” बताते हुए यह सवाल उठाया है कि, “जब शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ इतनी तेजी से कार्रवाई हुई, तो वजाहत खान के खिलाफ वैसी तत्परता क्यों नहीं दिखाई जा रही?”

उधर, वजाहत खान का एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट फिलहाल लॉक कर दिया गया है।

शर्मिष्ठा पनोली की ओर से उनके वकील मोहम्मद समीमुद्दीन ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि छात्रा की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने बताया कि अलीपुर महिला सुधार गृह की स्थिति बेहद खराब और अस्वच्छ है। पनोली को किडनी स्टोन की समस्या है और उसे बुनियादी स्वास्थ्य व स्वच्छता सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

वकील ने बताया, सोमवार को हमने कोर्ट में एक याचिका दायर की है ताकि उन्हें हिरासत में रहते हुए मौलिक अधिकार मिल सकें। वह निर्दोष है। हम उसकी जमानत के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने 30 मई को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। उन पर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े एक वीडियो में कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणियां करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। यह शिकायत वजाहत खान द्वारा 15 मई को गार्डन रीच पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। शिकायत में पनोली पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए (अब भारतीय न्याय संहिता की धारा 299) के तहत आरोप लगाया गया है।

पनोली ने अपने वीडियो में बॉलीवुड के कुछ मुस्लिम अभिनेताओं पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चुप्पी साधने का आरोप लगाया था और इसमें कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। वीडियो हटाने और 15 मई को सार्वजनिक माफी मांगने के बावजूद, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शिकायतकर्ता वजाहत खान खुद अब विवादों में फंस चुके हैं। खान पर आरोप है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हिंदू देवी-देवताओं और परंपराओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। उनके खिलाफ गुवाहाटी, दिल्ली सहित कई स्थानों पर कम से कम चार शिकायतें दर्ज की गई हैं।

उनकी प्रोफाइल अब लॉक हो चुकी है, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह कोलकाता के सेंट थॉमस स्कूल के स्नातक हैं और कोलकाता स्थित रशीदी फाउंडेशन के सह-संस्थापक हैं, जिसने पनोली के खिलाफ शिकायत की थी।

लोगों द्वारा उनके पुराने पोस्ट खंगालने पर यह सामने आया कि उन्होंने हिंदू त्योहारों, मंदिरों और देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखीं थीं। इनमें पनोली की गिरफ्तारी की मांग करने और उसकी गिरफ्तारी का जश्न मनाने वाले संदेश भी शामिल थे।

उनके भड़काऊ पोस्ट के आधार पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो आपराधिक शिकायतें दर्ज की गईं। साथ ही, श्री राम स्वाभिमान परिषद ने भी खान पर धार्मिक उकसावे और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।

बताया जा रहा है कि शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी के बाद जब लोगों ने वजाहत के अकाउंट को खंगालना शुरू किया, तो उसने अपने कई विवादास्पद पोस्ट डिलीट करने शुरू कर दिए।

ये भी पढ़ें : Bahraich News: गन्ने के खेत में छुपा है खतरा, बहराइच में तेंदुए और बाघों की मौजूदगी से दहशत

ये भी देखें : Arun Govil: भारत में आतंक के खिलाफ विपक्ष और सरकार एक साथ! जानें और क्या बोले BJP सांसद

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर