राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Assembly Session : विधानसभा में गुटका थूका, अध्यक्ष ने दिखाया कड़ा रुख, स्पीकर ने शुरू की कार्रवाई

by | Mar 4, 2025 | अपना यूपी, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Assembly Session : उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों चल रहा है और सत्र के 9वें दिन मंगलवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सत्र की शुरुआत करते हुए एक वाकया साझा किया, जिसने सबको चौंका दिया। उन्होंने बताया कि किसी विधायक ने सदन में पान मसाला खाकर वहीं थूक दिया, जिससे विधानसभा में हड़कंप मच गया।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे अनुशासनहीनता करार दिया। उन्होंने कहा, “आज सुबह मुझे सूचना मिली कि हमारे किसी माननीय सदस्य ने विधानसभा के हॉल में पान मसाला खाकर वहीं अपनी सेवाएं दे दी। यह सुनकर मैं यहां आया और सफाई करवाई थी।” उन्होंने सदन में सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि अगर वे भविष्य में अपने किसी साथी को ऐसा करते हुए देखें, तो वे उन्हें रोकने की कोशिश करें। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है कि वे विधानसभा को स्वच्छ और गरिमामय बनाए रखें।

विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा कि पान मसाला थूकने वाले विधायक की पहचान हो चुकी है, और यदि वह स्वयं अपनी गलती स्वीकार कर लेता है तो ठीक, अन्यथा उन्हें उस विधायक को बुलवाना पड़ेगा। यह घटना विधानसभा में पहली बार सामने आई है, और इससे सदन में हड़कंप मच गया है।

इस बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र पांच मार्च तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा और विधान परिषद दोनों ही चलती रहेंगी। सत्र के समाप्त होने से पहले इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर वह विधायक, जिसने पान मसाला थूका है, वह सामने आएगा या नहीं?

सोमवार को भी विधानसभा सत्र के दौरान गहमागहमी देखने को मिली थी। समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य बजट पर चर्चा नहीं कराए जाने के विरोध में वेल में आकर धरना देने और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के लिए उतरे थे। इस प्रकार की घटनाएं सदन की गरिमा पर सवाल उठाती हैं और यह दिखाती हैं कि सदन में अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें : Mayawati on Akash Anand : BSP से निष्कासित होने के बाद आकाश आनंद ने बदला X अकाउंट का बायो, जानें क्या लिखा?

ये भी देखें : कठमुल्ले वाले बयान पर Owaisi का CM Yogi पर तंज, ‘उर्दू नहीं आती, फिर वो साइंटिस्ट क्यों नहीं बने?’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर