राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Weather Update: सितंबर की शुरुआत भारी बारिश के साथ दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, जानें अपने शहर का हाल

by | Aug 31, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Weather Update: अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ होने जा रही है। राजधानी दिल्ली में जहां शुक्रवार को झमाझम बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखी गई, वहीं शनिवार को धूप निकलने से हल्की गर्मी लौट आई। लेकिन मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों को एक बार फिर सावधान कर दिया है, 31 अगस्त से 2 सितंबर तक राजधानी में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार यानी आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, अगले तीन दिनों तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश की संभावना है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश ने तबाही मचा दी है। कई क्षेत्रों में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।

उत्तर प्रदेश और बिहार में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। बिहार की हरुहर नदी, जो गंगा की सहायक नदी है, उफान पर है। शेखपुरा जिले के करीब 24 गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं और हजारों लोग पिछले 20 दिनों से बाढ़ के बीच फंसे हुए हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश के चलते सैकड़ों मकान ढह चुके हैं। गंगा, करमनाशा, चंद्रभागा और गोमती जैसी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अगस्त से 2 सितंबर तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अगले 5 दिनों तक गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है।

कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश के आसार हैं। 30 और 31 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

31 अगस्त से 5 सितंबर के दौरान पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

दक्षिण भारत के तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यनम में भी अगले 7 दिनों के दौरान तेज बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Youth Lead Dialogue 2025: भारत मंडपम में ’यूथलीड डायलॉग’ पर डॉ. अभिषेक वर्मा ने दी पीढ़ियों के बीच सामंजस्य की अपील
ये भी देखें: Indian Economy Growth: ट्रंप का वार या भारत की जीत?, No.2 Economy बनने जा रहा है इंडिया!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर