उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। आपको बता दें कि लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में अचानक लगी आग से वहां पर अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के ओपीडी में भीषण आग लग गई। दो लोग बुरी तरह आग की वजह से झुलुस गए। उन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल परिसर में आग लगने के कारण वहा पर भगदड़ मच गई,अपनी जान को बचाने के लिए लोग इधर से उधर भागने लगे।
ये भी देखे : Parliament Security Breach Update : संसद सुरक्षा चूक के मामले में नई महिला की एंट्री ! | Lok Sabha
मिली जानकारी के अनुसार पीजीआई अस्पताल में वेंटिलेटर फटने के कारण ये हादसा हुआ। जिसकी वजह से दूर-दूर तक आग की लपटें फैलने लगी। इतनी भीषण आग लगी थी कि आसपास के कमरे भी उसकी चपेट में आ गए। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियां लगी है। इससे आप ये अंदाजा लगा सकते हो की आग कितनी तेज थी।
बता दें कि आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। वहीं चारों ओर धुंआ ही धुंआ फैला हुआ है, ऐसे हालत में सांस लेने में लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। वही पूरे अस्पताल को खाली करवा दिया गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया है। घटना की वजह से अस्पताल के आस-पास काफी भीड़ इकठा हो गई।


