राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

आखिर क्यों JDU अध्यक्ष करने लगे भाजपा के गुणगान, क्या राजा भैया BJP में शामिल होने के दे रहे है संकेत

by | May 19, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चार चरण के मतदान हो चुके है। 20 मई (सोमवार) को पांचवें चरण के मतदान होनी है।  जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक राजा भैया ने बीते दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया था। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बेंती प्लेस में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दल के उम्मीदवार को आप कसौटी पर खरा पाते हों, उसको वोट दें।

ये भी देखें : Bihar News : तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर किया जोरदार प्रहार | Breaking News |

बता दें कि लोकसभा चुनाव में राजा भैया ने किसी भी पार्टी का समर्थन देने से मना कर दिया। वहीं अपने इस ऐलान के बाद रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने एक निजी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री योगी से काफी अच्छे रिश्ते हैं।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 :  राहुल-अखिलेश की रैली में भीड़ हुई बेकाबू, समर्थकों ने सुरक्षा का घेरा तोड़ा

मैं विकास के काम को लेकर बात करता हूं। एक दल के नेता की अपने मुख्यमंत्री से क्यों नहीं बात होगी। अच्छे रिश्ते का यह मतलब है कि हम दस काम कहते हैं तो उसमें चार से छह काम हो जाते हैं और दो-चार काम नहीं हो पाते हैं।

जब अमित शाह से मुलाकात के जुड़ा सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बेंगलुरू में हमारी मुलाकात हुई थी। बहुत अच्छी मुलाकात रही। कई विषयों पर हमारी चर्चा हुई है हालांकि मेरे कार्यकर्ता मेरे इस फैसले से काफी खुश हैं। यह नैतिक का दायित्व हम नहीं लेना चाहते हैं कि साहब आपके कहने पर हमने उनको वोट किया था हालांकि अब वह हमारी नहीं सुन रहे हैं। ऐसी शिकायत हम नहीं चाहते हैं।

 बता दें कि बीते दिनों रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि नोट नहीं बल्कि वोट देने का विकल्प चुनें।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर