Agra Road Accident : उत्तर प्रदेश आगरा (Agra) के थाना सिकंदरा क्षेत्र से भीषण हादसे की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि शनिवार को आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली नेशनल हाईवे गुरुद्वारा गुरु के ताल पर भीषण हादसा हो गया। जहां पर ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से ऑटो में सवार पांच लोगों की मौत गई है। वही थाना सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़े : हाथरस में दलित नाबालिग के साथ मारपीट, अपराधियों ने दी धमकी, जानिए पूरा मामला
बताया जा रहा है कि ऑटो सवारियों को लेकर भगवान टॉकीज की तरफ से सिकंदरा की ओर को जा रहा था। बता दें कि ऑटो गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर दो ट्रकों के बीच में आ गया था। जिसके कारण ये हादसा हो गया।
ये भी देखे : Uttar Pradesh News : सुरंग से निकले यूपी के 8 मजदूरों का स्वागत ! Uttarkashi Tunnel | BJP |
मिली जानकारी के अनुसार आगरा (Agra) के थाना सिकंदरा क्षेत्र में गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत ही ऑटो के अंदर फंसे हुए शवों को बाहर निकाला। इस दौरान जिसकी वजह से नेशनल हाईवे पर लंबा जाम की स्तिथि बन गई।


