उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में हल्की ठंड शुरू हो गई है। आपको बता दें कि इन दिनों यूपी में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि अभी भी ज्यादा ठंड नहीं हो रही है। हवा की गुणवत्ता ठंड के कारण खराब होती जा रही है। राजधानी लखनऊ, नोएडा एवं गाजियाबाद समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में आए बदलाव के पश्चात एक्यूआई लेवल बढ़ गया है, जिसकी वजह से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। खासतौर पर मरीजों को ज्यादा समस्या हो रही है।
पूर्वी यूपी में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को भी हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं प्रदेश के सभी हिस्सों में आज मंगलवार 7 नवंबर को भी मौसम शुष्क ही रहेगा। उत्तर प्रदेश का मौसम 12 नवंबर दीपावली तक ऐसा ही रहने की संभावना जताई जा रही है। वही कुछ खास चेतावनी तो अभी नहीं दी गई है। तापमान की बात करते है तो तापमान में अगले पांच दिनों में भी कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
ये भी देखे : Rajasthan Elections: टिकट कटने पर फूट- फूटकर रोने लगे BJP नेता, कर दिया बड़ा ऐलान !
हवा में प्रदूषण का स्तर
बता दें कि मौसम में आए बदलाव के साथ हवा में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 342 दर्ज किया गया। इसमें आज मामूली सी गिरावट नजर आई है, लखनऊ का मगंलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 331 दर्ज किया गया जो हवा की बहुत खराब श्रेणी में आता है। वही लखनऊ में सुबह एवं शाम को गहरी स्मॉग की चादर नजर आ सकती है।
ये भी पढ़े : Prayagraj News : पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की 12.5 करोड़ की अघोषित संपत्ति जब्त की
गाजियाबाद, नोएडा सहित कई जिलों की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से सटे जनपदों में गाजियाबाद, नोएडा की वायु गुणवत्ता सबसे अधिक खराब है। बता दें कि गाजियाबाद के लोनी में एक्यूआई आज 367 लेवल पर दर्ज किया गया जो की बहुत खराब श्रेणी में आता हैं। ग्रेटर नोएडा में 440 एक्यूआई और नोएडा सेक्टर 62 में एक्यूआई लेवल 384 दर्ज किया गया यहां की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है। यही मेरठ का भी हाल है इस वक्त यहां का एक्यूआई 349 लेवल पर दर्ज किया गया है।


