राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akash Anand : बसपा मुखिया मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से किया निष्कासित, कहा – ‘स्वार्थी, अहंकारी व गैर…’

by | Mar 3, 2025 | अपना यूपी, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand ) के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह कदम आकाश आनंद द्वारा पार्टी के अंदर हुई कुछ घटनाओं के बाद उठाया गया है, जिनमें मायावती ने उन्हें सभी पदों से हटाने के बाद अब पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

मायावती का कहना है कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के आंदोलन के हित में और कांशीराम जी की अनुशासन परंपरा का पालन करते हुए आकाश आनंद को उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की तरह पार्टी और आंदोलन के हित में पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से निकालने का ऐलान करते हुए कहा, “बीएसपी की बैठक में कल आकाश आनंद को पार्टी हित से ज्यादा पार्टी से निकाले गए अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने की वजह से उन्हें नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था। इसका उन्हें पश्चाताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी चाहिए थी।”

बसपा प्रमुख मायावती ने आगे कहा, “परिपक्वता दिखाने के बजाय आकाश ने जो अपनी लंबी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है, वह न केवल उसके पछतावे और राजनीतिक मैच्योरिटी का नहीं, बल्कि उसके ससुर के प्रभाव में आकर दिखाए गए स्वार्थी, अहंकारी और गैर-मिशनरी रवैये का परिणाम है।” उन्होंने पार्टी के सभी ऐसे लोगों को चेतावनी दी और कहा कि इस तरह के व्यवहार को वह दंडित करती रहेंगी।

Akash Anand के पार्टी से सभी जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बाद, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी। आकाश ने पोस्ट में लिखा, “मैं मायावती जी का कैडर हूं और उनके नेतृत्व में त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं। ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं। बहन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है। मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं और फैसले के साथ खड़ा हूं।”

आकाश ने आगे लिखा, “मायावती जी द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का फैसला मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक है। साथ ही अब एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है। ऐसे कठिन समय में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी होते हैं। बहुजन मिशन और मूवमेंट के एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह मैं पार्टी और मिशन के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा और अपनी आखिरी सांस तक अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा।”

आकाश ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा, “कुछ विपक्षी दल के लोग यह सोच रहे हैं कि पार्टी के इस फैसले से मेरा राजनीतिक करियर खत्म हो गया है। उन्हें यह समझना चाहिए कि बहुजन मूवमेंट कोई करियर नहीं है, बल्कि यह करोड़ों दलितों, शोषितों, वंचितों और गरीबों के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई है।”

“यह केवल एक विचार है, एक आंदोलन है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। इस मशाल को जलाए रखने और इसके लिए अपना सब कुछ बलिदान करने के लिए लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार हैं।”

ये भी पढ़ें : CM Yogi : सीएम योगी ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, एक्सप्रेसवे पर बनेंगे अस्पताल और हाईवे के पास शराब की दुकानों पर पाबंदी

ये भी देखें : Amanatullah Khan का BJP पर निशाना, ‘हम बीजेपी को वादा पूरा करने के लिए मजबूर करेंगे’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर