राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav : मुख़्तार अंसारी के परिवार से मिलने जा रहे है अखिलेश यादव, कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे ग़ाज़ीपुर

by | Apr 6, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Akhilesh Yadav : 28 मार्च की देर रात मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके बाद से राजनीति से जुड़े कई नेता लगातार मुख्तार अंसारी के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। आपको बता दें कि 7 अप्रैल को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव भी मुख्तार अंसारी के गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वह वाराणसी भी जाएंगे, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता वाराणसी से गाजीपुर तक कूच करने की तैयारी में हैं।

गाजीपुर से इंडिया अलायंस के उम्मीदवार और मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी समाजवादी पार्टी के सिंबल पर गाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अखिलेश यादव और अंसारी परिवार के बीच मुलाकात से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं, खासकर तब जब अन्य पार्टियों के कई नेता भी हाल ही में अंसारी परिवार से मुलाकात कर चुके हैं।

ये भी देखें : अमित शाह ने पंडित नेहरू की सबसे बड़ी गलती बताई, जानें क्या किया दावा

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के दोपहर के आसपास लखनऊ से वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है। वाराणसी एयरपोर्ट से वह मोहम्मदाबाद के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज जाएंगे, जहां से वह सीधे मुख्तार अंसारी के आवास पर जाएंगे। वह अंसारी परिवार से मुलाकात करेंगे और दिवंगत मुख्तार अंसारी के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे। हालांकि इस दौरान वाराणसी जिले से भी सपा कार्यकर्ताओं के गाजीपुर पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें : Shahid Siddiqui News : शाहिद सिद्दीकी ने रालोद से दिया इस्तीफा सपा में हुए शामिल, जल्द ही पार्टी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कई राजनीतिक दिग्गजों ने अंसारी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए गाजीपुर का दौरा किया था। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी, स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा नेता धर्मेंद्र यादव जैसे नेताओं और अन्य क्षेत्रीय दलों के नेताओं और अधिकारियों ने अंसारी परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। इसलिए, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अंसारी परिवार के बीच 7 अप्रैल को होने वाली बैठक ने पूर्वांचल के राजनीतिक परिदृश्य पर ध्यान आकर्षित किया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर