राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav : आखिर क्यों सपा व्यापार सभा अध्यक्ष हुए गिरफ्तार, जानें क्यों हैं अखिलेश यादव के घर के बाहर पुलिस का पहरा

by | Feb 15, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Akhilesh Yadav : लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार की शाम समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने आक्रोश जताया है। सपा के आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करके यह जानकारी दी गई। पोस्ट में कहा गया कि मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने जबरन उनके आवास से उठा लिया है। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है और उनकी पत्नी गर्भवती हैं। सपा ने चेतावनी दी कि अगर मनीष या उनके परिवार को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी लखनऊ पुलिस की होगी।

शुक्रवार रात 11:09 बजे सपा के एक्स अकाउंट पर की गई इस पोस्ट के जवाब में लखनऊ पुलिस ने शनिवार सुबह 10:45 बजे जवाब दिया। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से समाज में नकारात्मकता, अशांति और हिंसा फैलाने की संभावना को देखते हुए मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

शनिवार की सुबह लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर नेताओं और कार्यकर्ताओं की चहलकदमी शुरू हो गई। संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सपा कार्यालय और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। कई थानों के पुलिसकर्मियों को सपा कार्यालय के आसपास तैनात किया गया है और इलाके में बैरिकेड्स लगाए गए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को आशंका है कि पार्टी कार्यकर्ता कॉन्फ्रेंस से पहले या बाद में विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। सपा ने एक्स पर दोहराया कि लखनऊ पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को जबरन उठाया है और उनके परिवार को किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी पुलिस की होगी।

ये भी पढ़ें : Magha Purnima : माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान के साथ करें पूजा, जानें शुभ समय और महत्व

ये भी देखें : Arvind Kejriwal पर फिर बरसी Swati Maliwal, कहा- “कुछ लोगों ने पंजाब को ATM समझ रखा है”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर