राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav News : लोकसभा में अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए EVM को लेकर कही ये बड़ी बात

by | Jul 2, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Akhilesh Yadav News : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा में मंगलवार को राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया। आपको बता दें कि अभिभाषण चर्चा के दौरान अपनी राय बताते हुए अखिलेश का कहना है कि लोकसभा चुनाव के जो नतीजे आए है वह ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए जिम्मेदारी का संदेश देता है, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा सरकार धर्म के अधार पर देश को बाटने का काम करती थी, जिसका अंत हो गया है अब सामुदायिक राजनीति का प्रारम्भ हो रहा है।

अखिलेश ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के आए नतीजों ने आज बाटने वाली राजनीति को तोड़ दिया है। जोड़ने वाली राजनीति की जीत हुई है।

सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav News) का कहना है कि मुझे ईवीएम पर कल भी भरोसा नही था और आज भी भरोसा नही है। अगर उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी 80 सीट भी जीत जाते है तब भी EVM पर विश्वास नहीं होगा। आज भी EVM का मुद्दा जिंदा है। हमारी सरकार जब भी बनेगी इसको हताएंगे।

ये भी देखें : UP News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निकले दौरे पर | UP News | #ajayrai #news |

ये भी पढ़ें : पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती का झांसा, फिर नाबालिग के साथ जो हुआ उसे जान उड़ जाएंगे होश

  • पिछले सात सालों में उत्तर प्रदेश में परीक्षा माफिया का जन्म हो चुका है, सभी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हुए है।
  • अयोध्या में समाजवादी पार्टी का जीतना देश के मतदाताओं उनकी परिपक्वता और लोकतंत्र की जीत है।
  • अग्निवीर योजना को हम स्वीकार नहीं करते है, जब भी सत्ता में आएंगे हम इस योजना को खत्म करेंगे।
  • युवाओ को इस सरकार से रोजगार की कोई उम्मीद नहीं है, जितना खिड़वाड सत्ता धारी सरकार ने आरक्षण के साथ किया है अभी तक किसी ने नहीं किया है।
  • युवाओं को रोजगार न देना पड़े इसलिए ये सरकार ही खुद पेपर लीक करा रही है।
  • इस सरकार ने जो सड़के बनाई है उस पर नाव चल रही है, हमने जो सड़क बनाई उसपर फाइटर प्लेन उतरा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर