राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav News : अखिलेश यादव ने सड़क पर गढ्ढों को लेकर भाजपा पर कसा तंज, कहा – ‘…या कहिए भ्रष्टाचार में मिलीभगत’

by | Dec 5, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Akhilesh Yadav News : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बीजेपी और योगी सरकार पर निशाना साधने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। इस बार उन्होंने लखनऊ-कानपुर के सड़क मार्ग की खराब स्थिति को लेकर तंज कसते हुए सवाल उठाया और कहा कि यहां से गुजरते समय गड्ढों में उछलने का अनुभव बहुत ही दर्दनाक था। उन्होंने पूछा कि इस सड़क की दुर्दशा के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए।

अखिलेश यादव ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए कहा, “भाजपा शासन में आज ‘लखनऊ-कानपुर’ के सड़क मार्ग पर चलने का नहीं, बल्कि गड्ढों में उछलने का कटु अनुभव हुआ। हर जगह उखड़ी-टूटी सड़कें हैं और चारों ओर धूल-मिट्टी का गुबार है। वायु और ध्वनि प्रदूषण हर दिशा में फैला है, जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।”

उन्होंने इसके बाद सड़क की हालत पर तंज करते हुए कहा कि जगह-जगह सड़क पर घूमते हुए चौपाये आपकी गाड़ियों का स्वागत करने के लिए खड़े रहते हैं, जिससे यात्रा और भी मुश्किल हो जाती है। इन समस्याओं के कारण यात्रा की गति और सुरक्षा दोनों ही प्रभावित हो रही हैं। अब सवाल यह उठता है कि इस सड़क की हालत के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए, क्योंकि इस सड़क का निर्माण केंद्र और राज्य दोनों ने मिलकर किया है, या कहें कि भ्रष्टाचार में मिलीभगत है।

अखिलेश यादव अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हैं और अस्पतालों की हालत, अन्ना पशुओं और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरते रहते हैं। इन दिनों वह संभल मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर कड़ी आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने इसे एक सियासी साजिश करार देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जो गड़बड़ी हुई थी, उसे छुपाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने मस्जिदों के सर्वे को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav News : जीएसटी में नया स्लैब को लेकर सपा प्नमुख ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा – ‘टैक्स की रेट्स को बढ़ाने के पीछे…’

ये भी देखें : Sudhanshu Trivedi ने Rahul Gandhi के Sambhal जाने पर बोला तीखा हमला, “आपकी मंशा नहीं थी…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर