राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav News : अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा – ‘महामंहगाई ने जनता का तेल निकाला…’

by | Nov 1, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Akhilesh Yadav News : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में महंगाई और भाजपा सरकार की नीतियों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते इस बार त्योहारों का रंग फीका हो गया है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “महामंहगाई” के दौर में पुराना मुहावरा ‘महंगे तेल ने जनता का तेल निकाला’ अब और भी प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महंगाई का कारण जनता की मांग नहीं, बल्कि बेलगाम मुनाफाखोरी है।

सपा द्वारा जारी एक बयान में यादव ने कहा कि भाजपा ‘मुनाफाखोरी’ और ‘बोरी की चोरी’ दोनों के लिए जानी जाती है। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जनसामान्य को रोजमर्रा की जिंदगी में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सरकार बड़े-बड़े विज्ञापनों के जरिए किसी अदृश्य विकास का बखान कर रही है। अगर प्रदेश में कोई विकास हो रहा है तो वह अपराध और अपराधियों का विकास है।”

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रदेश में कर्मचारियों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि सरकारी कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है और संविदाकर्मी भी बुरी हालत में हैं। साथ ही, बिजली संकट से जनता त्रस्त है और किसान भी परेशान हैं। यादव ने कहा, “किसानों को न तो गन्ने का बकाया मूल्य मिल रहा है और न ही उनकी आय दोगुनी हुई है। नौजवानों के जीवन में अंधेरा है क्योंकि रोजगार के अवसर नहीं हैं।”

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के निवेश के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लाखों करोड़ के निवेश के दावे खोखले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए जमीन तक चिन्हित नहीं की है, जो सरकार के दावों की वास्तविकता को उजागर करता है।

दीपावली के मौके पर सरकार को घेरते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने देश की तस्वीर को धुंधला बना दिया है। जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पर भरोसा करना अब धोखा होगा। उन्होंने कहा कि ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) ही जनता के लिए सच्चा विकल्प है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि इस सरकार ने सिर्फ अपने प्रचार-प्रसार में रुचि दिखाई है, जबकि जनता के मुद्दों को अनदेखा कर दिया गया है। महंगाई, बेरोजगारी, और किसानों की अनदेखी जैसी समस्याओं से प्रदेश की जनता जूझ रही है और इन पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। अखिलेश यादव ने इस सरकार से जनता को सतर्क रहने की सलाह दी और समाजवादी पार्टी को जनता के लिए एक बेहतर विकल्प बताया।

ये भी पढ़ें : Lucknow : पॉलिटिकल वॉर का अखाड़ा बना लखनऊ, बीजेपी के बटेंगे तो कटेंगे का सपा ने जुडेंगे तो जीतेंगे से दिया जवाब

ये भी देखें : बांसफोड़ समाज के लोगों के साथ Ravi Kishan ने मनाई Diwali

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर