राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav News :  अखिलेश यादव ने महाकुंभ में आए ऋषि-मुनियों से प्रार्थना करते हुए सीएम  योगी पर साधा निशाना, कहा –‘ BJP सरकार दरारवादी…’

by | Jan 7, 2025 | अपना यूपी, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Akhilesh Yadav News : 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 का आरंभ होने वाला है। उससे पहले ही महाकुंभ बहुत चर्चाओं में छाया हुआ है, आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महाकुंभ की बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर तंज कसा है।

गौरतलब हो कि आज लखनऊ के सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा हैं।

अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान महाकुंभ में आने वाले ऋषि-मुनियों का स्वागत करते हुए कहा कि वह इन संतों से प्रार्थना करेंगे कि वे जब वहां से लौटें तो किसी अन्य को भी साथ लेकर जाएं। अखिलेश यादव ने यह भी कहा, “महाकुंभ में बड़ी संख्या में ऋषि-मुनि आ रहे हैं और बड़ा आयोजन हो रहा है। मैं सभी संतो से प्रार्थना करूंगा कि वह जब जाएं तो अपने साथ यहां से किसी और को भी लेते जाएं। यहां ऐसे लोग हैं, जिन्हें जो काम करना है, वह नहीं कर पा रहे हैं।” माना जा रहा है कि यह तंज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर था, जिनकी सरकार पर अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं।

इसके बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) ने भाजपा को ‘दरारवादी पार्टी’ करार देते हुए कहा कि भाजपा के लिए इंसान की जान का कोई मूल्य नहीं है और यह एक ‘हृदयहीन पार्टी’ है। उन्होंने आगे कहा, “भा.ज.पा जीरो टॉलरेंस की सरकार की बात करती है, मगर इस सरकार में न्याय मिलना और सुनवाई होना नामुमकिन है।”

इसके अलावा, अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सबसे निष्पक्ष होने जा रहे हैं और उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे कैमरे के साथ वहां जाएं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों को भी आमंत्रित करते हुए कहा कि वे आएं और देखें कि उत्तर प्रदेश में कितना निष्पक्ष चुनाव होता है।

ये भी पढ़़ें : Delhi Election 2025 Dates : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, दोपहर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिलेगी सारी जानकारी

ये भी देखें : Delhi Election के बीच गरमाया ‘वोट घोटाले’ का मुद्दा, CM Atishi ने उठाए सवाल

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर