Amethi road accident : अमेठी में तेज रफ्तार बोलेरो बुलेट में टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। बोलेरो सवार अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को स्थानीय सीएचसी पहुचाया। जहां कई की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।
पूरा मामला मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भादर चौराहे का है। जहां सुल्तानपुर जिले के इस्लामगंज गांव का रहने वाला अकबर बोलेरो से परिवार वालों को लेकर मुंशीगंज थाना क्षेत्र के धरई माफी एक मिट्टी में शामिल होने जा रहा था। बोलेरो अभी जामो भादर चौराहे के पास पहुंची ही थी कि जामो तरफ से आ रही बुलेट बाइक से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई।
ये भी देखें : Modi 3.O News : ‘शपथ ग्रहण’ के लिए पूरी हो गई तैयारी, देखिए राष्ट्रपति भवन का पूरा नज़ारा |
हादसा इतना भीषण था कि बुलेट सवार दुर्गेश उपाधयाय पुत्र राम अकबाल और बहन वंदना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार वर्षीय भांजा रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बोलेरो सवार महिला शाहनूर (40) पत्नी जागीर खान, शबनम (35) पत्नी दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई।
कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर निजी साधनों और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और भेटुआ सीएचसी पहुंचाया। भेटुआ सीएचसी से रुद्र (4) पुत्र संतोष पाठक, अयान (11) पुत्र दिलशाद, अरसद (6) पुत्र अकबर, अकबर (40) पुत्र बरकत और अरमान (10) पुत्र रफीक को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। जहां रुद्र की मौत हो गई।
बता दें कि बहन और भांजे को घर ले जा रहा था बुलेट सवार पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर भावापुर गांव का रहने वाला मृतक दुर्गेश उपाध्याय अपनी बहन वंदना और भांजे रुद्र को बुलेट बाइक से मुंशीगंज थाना क्षेत्र के अराडू पाठक का पुरवा गांव से अपने घर ले जा रहा था। दुर्गेश अभी जामो भादर चौराहे पर पहुंचा ही था कि सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिसमें तीनों की ही मौत हो गई।
बुलेट सवार को बचाने में हुआ हादसा भीषण हादसा के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुलेट सवारों को बचाने के चक्कर में बोलेरो अर्जुन के पेड़ में जाकर टकरा गई।


