अमरोहा से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि हसनपुर क्षेत्र के गांव में पटाखा जलाने के दौरान हादसा हो गया। पांच बच्चे जिसमें झुलस गए। एंबुलेंस की सहायता से झुलसे बच्चों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वही दो बच्चों को हायर सेंटर में रेफर किया गया है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में हुई।
ये भी देखे : Uttar Pradesh News: आजम खान पर एक और एक्शन, रामपुर पब्लिक स्कूल हुआ सील | Azam Khan
बता दें कि गांव में देवराज सिंह एवं सोमपाल सिंह दोनों भाइयों के परिवार रहते हैं। देवराज के 3 बच्चे जिसमे पहला बच्चा 9 वर्षीय गजेंद्र, दूसरा 7 वर्षीय कोशिंदर व 6 वर्षीय बेटी कविता एवं सोमपाल के 2 बच्चे जिसमे पहला बच्चा 10 वर्षीय विवेक व 6 वर्षीय बेटी छबिया घर के बाहर पटाखे जला रहे थे। वही एक पटाखा मिस होने के बाद उस पटाखे को बच्चों ने खोल लिया उपले पर उसकी बारूद को जलते हुए डाल दिया।
ये भी पढ़े : Gorakhpur Accident : गोरखपुर एम्स के पास आपस में टकराई दो बाइक, 1 की मौत 4 घायल
उपले में जिसके कारण तेज आग लग गई। पांचों बच्चे जिसकी चपेट में आकर झुलस गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे एवं आग से बच्चों को बचाया। झुलसे बच्चों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गजेंद्र व विवेक को हायर सेंटर में रेफर किया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकार अरुण कुमार ने बताया कि पटाखा जलाते वक्त बच्चे झुलस गए। उन बच्चों का इलाज करवाया जा रहा है।


