Ayodhya Deepotsav 2025: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर रोशनी, भक्ति और उत्सव की अद्भुत छटा बिखेरने के लिए तैयार है। इस बार का दीपोत्सव 2025, यानी नौवां संस्करण, रविवार से शुरू हो रहा है, जिसकी अगुवाई खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा “भव्य और दिव्य ‘दीपोत्सव-2025’ के लिए श्री अयोध्या जी तैयार हैं, आप सभी का स्वागत है। जय श्री राम!”
क्या है खास इस बार?
इस बार का दीपोत्सव अब तक का सबसे बड़ा और सबसे यादगार होने वाला है। अयोध्या के धर्मपथ, लता चौक, रामकथा पार्क, और सरयू घाट जैसे हर कोने को दीयों और सजावट से सजा दिया गया है। ऐसा लग रहा है मानो पूरी अयोध्या स्वर्ग बन गई हो।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने को तैयार
इस साल दीपोत्सव में 28 लाख से ज्यादा दीये जलाए जाएंगे, जिसमें से 26,11,101 दीयों को एक साथ जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जाएगी। इस काम में 33,000 स्वयंसेवक जुटे हुए हैं।
अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि यह दीपोत्सव अलौकिक औरअविस्मरणीय होगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम की जन्मभूमि से दुनिया को समता और समरसता का संदेश जाएगा।
घाटों पर जबरदस्त प्लानिंग
सरयू नदी के किनारे बने 56 घाटों पर खास व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय के 2000 से ज्यादा लोग हर घाट पर डटे हुए हैं। खास बात ये है कि घाट संख्या 10 पर 80,000 दीयों से ‘स्वास्तिक’ का निशान बनाया गया है।
दीयों की गिनती खुद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम कर रही है, ताकि रिकॉर्ड में कोई चूक न हो।
सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम
इस आयोजन में आईडी कार्ड के बिना घाटों पर एंट्री नहीं मिलेगी। सुरक्षा के लिए हर तरफ कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई परेशानी न हो।
शो का भी मजा मिलेगा
आज रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के बाद, रात करीब साढ़े आठ बजे, राम की पैड़ी पर होगा:
- लेजर शो
- लाइट एंड साउंड शो
- ड्रोन शो
जो अयोध्या की खूबसूरती को और भी बढ़ा देगा। ये शो 20 अक्टूबर को भी दोबारा दिखाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका आनंद ले सकें।
क्यों है दीपोत्सव इतना खास?
2017 से जब योगी सरकार बनी, तभी से अयोध्या में हर साल ये भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस बार राम मंदिर निर्माण के बाद यह पहला दीपोत्सव है, इसलिए इसकी चमक और भी ज्यादा है।
ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav: छपरा से चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव, बोले – “संगीत नहीं छोड़ूंगा, लेकिन छपरा की …”
ये भी देखें: Bihar Election 2025: मोकामा सीट पर होगी अनंत सिंह और सुरजभान सिंह की टक्कर , कौन पड़ेगा भारी?”


