Ayodhya News : अयोध्या से एक खबर सामने आई है। आपको बता दें कि अयोध्या जाने वाले विमान में यात्रियों ने ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ किया। सभी यात्री उत्साहित नजर आ रहे है। पहले तो अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, अयोध्या धाम के लिए दिल्ली से पहली उड़ान के दौरान इंडिगो के पायलट कैप्टन आशुतोष शेखर ने यात्रियों का स्वागत किया। पहली उड़ान के साथ लोगों ने ‘जय राम, श्री राम’ के नारे लगाए। उसके पश्चात विमान में मौजूद सभी यात्रियों ने अपनी सीट पर बैठे हुए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
ये भी देखें : Amethi: 72 साल के टीचर का क्या हाल किया होगा? महिला DIOS पर भड़कीं Smriti Irani
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। वहां पर उन्होंने ने यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने थ्री डी मॉडल के जरिये एयरपोर्ट की जानकारी दी। पर्यावरण से जुड़ी सुविधाओं के बारे में सिंधिया ने मोदी ही जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में 15,700 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम का उद्घाटन किया।
अयोध्या में निषाद परिवार की उज्ज्वला योजना के लाभार्थी परिवार से मिले। साथ ही योजनाओं के लाभ के बारे में महिलाओं से जानकारी ली। महिला ने बताया कि मुझे फ्री में गैस एवं आवास मिला है। मेरा पहले कच्चा घर था। आपके घर पर आने से हमे बहुत खुशी हुई है। पीएम से लगभग 10-15 मिनट तक इस परिवार ने बात भी की।


