Baghpat News: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि बागपत पुलिस के सामने 1199 आरोपियों ने अपराध की राह छोड़ने की कसम खाई। पिछले दस सालों में महिलाओं से जुड़े अपराध रेप छेड़छाड़ और अन्य अपराधों में जेल जा चुके। ये आरोपी आज मिशन शक्ति 5 के तहत पुलिस के सामने पहुंचे।
सभी 1199 मुलजिमों ने एक साथ महिला सम्मान की कसम खाई और गुनाह से तौबा की शपथ ली।
बागपत के सभी 10 थानों पर एक साथ ये कार्यक्रम हुआ। जहां पुलिस ने आरोपियों को अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प दिलाया।एसपी बागपत सूरज कुमार राय की इस अनोखी पहल को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
महिला सम्मान की खाई कसम
दरअसल, बागपत पुलिस के सामने आज 1199 आरोपियों ने गुनाह से तौबा की। ये वही आरोपी हैं, जो पिछले 10 सालों में महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म और अन्य अपराधों में जेल जा चुके हैं। लेकिन आज मिशन शक्ति 5 के तहत पुलिस ने इन्हें थानों पर बुलाया और समाज में सम्मानजनक जीवन जीने की शपथ दिलाई।बागपत जिले के सभी 10 थानों पर एक साथ यह अनोखा आयोजन हुआ, जहां आरोपियों ने न सिर्फ अपराध छोड़ने का वादा किया।
बल्कि महिला सम्मान और सुरक्षा की भी शपथ ली।इस पहल को जिले के एसपी सूरज कुमार राय की सोच और प्रयास का नतीजा बताया जा रहा है। उनका मानना है कि यदि अपराधियों को सही दिशा दिखाई जाए तो समाज में महिला अपराधों में कमी लाई जा सकती है और महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव बढ़ाया जा सकता है। कहा जा सकता है कि पुलिस की यह पहल महिला सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है… और समाज में सुधार का संदेश भी।
ये भी देखें : UP Caste Ban: यूपी सरकार के फैसले पर घमासान! FIR से जाति हटाना सही या गलत?