राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bahraich News : अलाव में डीजल डालने से हुआ ब्लास्ट, चार मजदूर झुलसे, जानिए पूरा मामला

by | Dec 10, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Bahraich News : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोमवार रात अलाव में डीजल डालने के दौरान हुए ब्लास्ट में चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। सभी मजदूर नाला निर्माण कार्य में लगे हुए थे। हादसे के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी महसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

यह घटना खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा बाजार में हुई। नाला निर्माण में लगे आठ मजदूरों में से चार मजदूर रात में ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रहे थे। पयागपुर थाना क्षेत्र के अमदापुर गांव निवासी अक्षयवर (38) ने बताया कि उनके साथ साले चेतराम (45), चेतराम के बेटे महेश (19), और रानीपुर थाना के कालीपुरवा मौजा गोडरिया निवासी श्यामू (25) अलाव के पास थे। 

ठंड अधिक होने के कारण अलाव की आग बढ़ाने के लिए एक मजदूर ने पिपिया में भरे डीजल को अलाव में डाल दिया, जिससे अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके के कारण चारों मजदूर आग की चपेट में आ गए। 

ब्लास्ट के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने आग बुझाई और चारों को तुरंत सीएचसी महसी ले गए। (Bahraich News) यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

इमरजेंसी पर तैनात डॉक्टर शिवम मिश्रा और उनकी टीम ने घायलों का इलाज किया। टीम में सदाशिव, अजीत, ओमपाल, बलवीर सिंह और महिप गुप्ता शामिल थे। डॉक्टरों के अनुसार, चेतराम और अक्षयवर लगभग 70 प्रतिशत झुलस चुके हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया है। 

घायल महेश और श्यामू की स्थिति अन्य दो की तुलना में बेहतर है, लेकिन वे भी काफी झुलसे हुए हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। 

इस हादसे ने डीजल या अन्य ज्वलनशील पदार्थों का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर जोर दिया है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि इस तरह के कार्यों में विशेष सतर्कता बरतें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें : UP News : BJP ने आदित्य ठाकरे के बीजेपी ‘B टीम’ वाले बयान को लेकर किया पलटवार, कहा – ‘इंडिया’ ब्लॉक की स्थिति…’

ये भी देखें : Sarwan Singh Pandher का बड़ा बयान, “किसी भी तरह की कुर्बानी को तैयार हैं”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर