राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Balrampur Road Accident: बलरामपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत, 24 घायल, छह की हालत नाजुक

by | Dec 2, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Balrampur Road Accident: बलरामपुर में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। सोनौली से दिल्ली जा रही नेपाली यात्रियों से भरी बस फुलवरिया बाइपास पर अचानक हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आ गई। उसी दौरान सामने से गर्म कपड़े लेकर असम जा रहा एक ट्रक तेज रफ्तार में आकर बस से जोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। कुछ ही मिनटों में बस धू-धू करके जलने लगी।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से छह घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना के बाद बस में सवार लोगों ने किसी तरह खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। कई यात्रियों ने दूसरों को भी बाहर निकालने में मदद की। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। ट्रक में भी आग लगी थी, जिसे काफी मेहनत के बाद बुझाया गया।

बस में सवार ज्यादातर यात्री नेपाल के रहने वाले थे। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शव पूरी तरह जलने के कारण पहचान भी मुश्किल हो गई है। वहीं बस चालक और कंडक्टर का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

  1. शिव बहादुर परिहार (30), पुत्र ढेम बहादुर – बुटवल, नेपाल
  2. पूर्णिमा परिहार (24), पत्नी शिव बहादुर – गुल्मी, नेपाल
  3. कृष्ण बहादुर (58), पुत्र वीर बहादुर – नवलपरासी, नेपाल
  4. विष्णु माया (52), पत्नी कृष्ण बहादुर – नवलपरासी, नेपाल
  5. अनिल बहादुर (16), पुत्र कृष्ण बहादुर – नवलपरासी, नेपाल
  6. सरस्वती पावडेल (24), पत्नी विनोद खारिल – बुटवल, नेपाल
  7. दिवाकर (42), पुत्र मधशर्मा – बुटवल, नेपाल
  8. खारुल बसर (24), पुत्र अब्दुल अजीज – भगवानपुर, सुर्पोल, बिहार
  9. नौशाद अली (30), पुत्र अब्दुल कय्यूम – भगवानपुर, सुर्पोल, बिहार
  10. रिचा योगी (26), पुत्री मुकुंदनाथ योगी – बुटवल, नेपाल
  11. विशाल गुरुंग (23), पुत्र तेज बहादुर – गुल्मी, नेपाल
  12. लाल बहादुर (60), पुत्र भक्त बहादुर – गुल्मी, नेपाल
  13. उषा (28), पुत्री लाल बहादुर – गुल्मी, नेपाल
  14. विक्रम (27), पुत्र मनीराम – निलूखेड़ी, हरियाणा
  15. सुभाष आर्यन (33), पुत्र गोपाल आर्यन – सेयोंगा, नेपाल
  16. कन्नल बहादुर (49), पुत्र ज्ञान बहादुर – ईटेरा, नेपाल
  17. भूषण (26), पुत्र कन्नल बहादुर – ईटेरा, नेपाल
  18. ओम बहादुर (45), पुत्र कुलबहादुर – पाल्पा सांरग, नेपाल
  19. बसंत (18), पुत्र लाल बहादुर – गुल्मी, नेपाल
  20. सनम (25), पुत्र मनीराम – बुटवल, नेपाल
  21. अनीशा, पुत्री सनम – बुटवल, नेपाल
  22. गुल बहादुर (26), पुत्र कडा बहादुर – गुल्मी, नेपाल
  23. बोध बहादुर (50), पुत्र तेज बहादुर – सुबलाकोट, नेपाल
  24. धन कुमारी (60), पत्नी शंकर महतो – बुटवल, नेपाल

ये भी पढ़ें: SIR Process Extended: चुनाव आयोग का बड़ा कदम, SIR प्रक्रिया 7 दिन और आगे बढ़ी

ये भी देखें: Manoj Tiwari: मनोज तिवारी ने विपक्ष को घेरा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर