राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Chilla Elevated Road Update : 296 पिलरों पर 6 लेन की सड़क, चार साल बाद मंगलवार से शुरू हुआ चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण

by | Mar 19, 2025 | अपना यूपी, गौतमबुद्धनगर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Chilla Elevated Road Update : चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण चार साल के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार से शुरू हो गया है। इस परियोजना को लेकर सेतू निगम ने एलाइन्मेंट के मुताबिक जनरल अरेंजमेंट ड्रॉइंग्स (जीएडी) के आधार पर एजेंसी से काम शुरू करवा दिया है। इस परियोजना के पहले पिलर के लिए पाइलिंग का कार्य किया जाएगा, जबकि ऊपर के कार्य के लिए ड्रॉइंग तैयार की जा रही है। इन ड्रॉइंग्स को आईआईटी से मंजूरी मिलने के बाद ही उपर के काम की शुरुआत होगी।

यह एलिवेटेड रोड छह लेन का होगा और इसे कुल 296 पिलरों पर बनाने का प्रस्ताव है। पहले जून 2020 में इस परियोजना का काम शुरू हुआ था, जब 380 से ज्यादा पाइलिंग का कार्य किया गया था। इन पिलरों में 12 से 22 पाइलिंग की जाती है, और पाइलिंग को ऊपर मिलाकर पाइल कैप बनाया जाता है। इस पाइल कैप पर फिर पिलर खड़ा किया जाएगा।

मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम सिविल विजय रावल ने इस परियोजना का निरीक्षण किया और सेतू निगम से कार्य के बारे में जानकारी ली। सेतू निगम ने मौके पर काम शुरू करने की पुष्टि की और बताया कि इस शर्त के साथ काम शुरू किया गया है कि आईआईटी से मंजूरी प्राप्त होने के बाद यदि डिजाइन में कोई बदलाव होता है, तो उसे लागू किया जाएगा। परियोजना की निर्माण अवधि तीन साल तय की गई है।

यह परियोजना 2017 के पहले की है, और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास 2019 में किया था। जून 2020 में इसका काम शुरू हुआ था, लेकिन अनुबंध के तहत शासन से 50 प्रतिशत राशि न मिलने के कारण नवंबर 2021 में इस परियोजना का काम रोक दिया गया था। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण की ओर से करीब 70 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई, जिससे परियोजना के निर्माण कार्य को फिर से शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें : IPS Officers Transfer List : योगी सरकार ने एक बार फिर किया सीनियर आईपीएस अफसरों का तबादला, 12 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

ये भी देखें : ED ने Lalu Prasad को भेजा समन, Tej Pratap और Rabri Devi से हो सकती है पूछताछ

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर