खबर

महंगाई पर बात नहीं करते सीएम योगी, कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने कसा सीएम योगी पर तंज

by | May 21, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वे स्वीकार कर चुके हैं कि मैं चुनाव जीत रहा हूं। उनकी बात सही है कि हम जरूर जहाज पकड़ेंगे, जहाज यूपी का पकड़ेंगे और 2027 में वहां एक धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाएंगे। उत्तर प्रदेश का पैदल दौरा करेंगे, यात्रा करेंगे और के उत्तर प्रदेश विकास का जो सच है वो जनता के सामने उजागर करेंगे।

ये भी देखें : Technical Guruji on Digital : यूट्यूबर “टेक्निकल गुरुजी” का इंटरव्यू | Viral News | Trending Video |

मनीष तिवारी ने आगे कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि एक प्रदेश के मुख्यमंत्री होकर भी ये बात नहीं करते हैं कि देश में महंगाई कितनी बढ़ी हुई है। चारों ओर त्राहि-त्राहि हो रही है। गृहणी के आंसू बह रहे हैं लेकिन वो ये बात नहीं करते की देश में बेरोजगारी कितनी बढ़ी हुई है। 36 लाख सरकारी नौकरियां खाली क्यों हैं। पिछले दस वर्षों में आय में जो असामनता है वो कितनी बढ़ी है।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 :  आजमगढ़ में अखिलेश की रैली में भगदड़, बेकाबू हुई सपा कार्यकर्ता पर पुलिस प्रशासन ने किया लाठी चार्ज

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, “वो ये बात नहीं करते कि उनकी सरकार एक पूंजीपति गौतम अडानी के लिए काम करती है 140 भारतवासियों के लिए काम नहीं करती। वो ये लोगों को नहीं बताते कि भाजपा ने पिछले दस साल में चंडीगढ़ के लिए क्या किया और उसका एक ही जवाब है कि उन्होंने कुछ नहीं किया।

बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ चंडीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के पक्ष में प्रचार प्रसार करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोड़दार निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और समाज को बांटा है। कांग्रेस राम नाम को नकार चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को उड़नखटोला बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद ये दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन, दुनिया में जब कोई संकट आता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संकटमोचक बनकर सामने आते हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर