राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

CM Yogi: कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने की CM योगी से मुलाकात, पूर्वांचल की सियासत में हलचल

by | Jul 21, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

CM Yogi: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता, कैसरगंज से पूर्व सांसद और कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने आज सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महत्वपूर्ण मुलाकात की। यह भेंट पिछले कई महीनों से दोनों नेताओं के बीच जारी संवादहीनता को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात से उन सियासी दरारों को भरने की कोशिश हुई है, जो हाल के महीनों में पार्टी के भीतर उभरी थीं। लंबे समय से बृजभूषण सिंह और सीएम योगी के बीच कोई संवाद नहीं हो रहा था। माना जा रहा है कि बृजभूषण सिंह इस दूरी को पाटने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे और अब जाकर यह कोशिश रंग लाई है।

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृजभूषण सिंह के धुर विरोधी और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के आवास पर जाकर उनके पिता राजा आनंद सिंह को श्रद्धांजलि दी थी। इस दौरान सीएम योगी लगभग एक घंटे तक वहां रुके। इस घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि बृजभूषण पार्टी में अपने स्थान को लेकर चिंतित और नाराज़ चल रहे हैं। आज की मुलाकात को इसी नाराज़गी के समाधान के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनावों के दृष्टिकोण से यह मुलाकात बेहद अहम हो सकती है। पूर्वांचल की राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह की गहरी पकड़ है और उनके साथ पार्टी के संबंधों की बहाली बीजेपी के लिए रणनीतिक रूप से लाभकारी हो सकती है।

बृजभूषण शरण सिंह का प्रभाव विशेष रूप से पूर्वांचल के कैसरगंज, गोंडा, बहराइच और श्रावस्ती जैसे जिलों में है। इन क्षेत्रों में उनका अच्छा जनाधार रहा है और वे क्षेत्रीय राजनीति में एक मजबूत चेहरा माने जाते हैं। यही वजह है कि पार्टी के लिए उनका साथ बनाए रखना चुनावी रणनीति के तहत महत्वपूर्ण हो गया है।

हालांकि बृजभूषण शरण सिंह का राजनीतिक करियर विवादों से अछूता नहीं रहा है। वर्ष 2023 में महिला पहलवानों ने उन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन भी हुआ था। हालांकि बाद में अदालत ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया।

ये भी पढ़ें : Fact Check: कहीं आपने भी तो नहीं मान ली ये झूठी खबर? फैक्ट चेक से सामने आया सच, समोसा-जलेबी-लड्डू पर कोई…!

ये भी देखें : UP News: एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज पर क्या बोले CM योगी?, सुनिए क्या कहा!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर