CM Yogi News : उत्तर प्रदेश में जल्द ही ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ के निर्माण व विकास से जुड़े काम शुरू होने जा रहा है। सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क’ देश में अपनी तरह की पहली नाइट सफारी होगी। ऐसे में इसके निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए नियोजन विभाग के टेक्निकल सेल ने एक विस्तृत खाका तैयार कर लिया है। योजना के अनुसार, ईपीसी मोड में 24 महीनों के भीतर फेज-1 के निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा जिनकी शुरुआत अप्रैल से होना प्रस्तावित है।
खास बात यह है कि इन निर्माण के कामों में 38 प्रकार के जीव-जंतुओं के एनक्लोजर, एम्यूजमेंट एक्टिविटी एरिया, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, 7डी थिएटर, आर्ट गैलरी, एंट्री गेटवे, कैफेटेरिया, एंट्रेंस प्लाजा, क्वॉरंटीन वॉर्ड, पशु चिकित्सालय तथा स्टाफ के लिए 5 प्रकार के आवासीय खंडों का निर्माण व विकास किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत आधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम की स्थापना भी होगी तथा विभिन्न प्रकार के निर्माण व विकास कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।
कुकरैल नाइट सफारी के लिए 1500 करोड़ स्वीकृत
कुकरैल नाइट सफारी व एडवेंचर पार्क का निर्माण दो फेज में पूरा होगा। इसके विकास व निर्माण के लिए 1500 करोड़ रुपए से अधिक की रकम सरकार द्वारा स्वीकृत है। इसमें से 631 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से सभी निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।
परियोजना के अंतर्गत फेज-1 में नाइट सफारी एन्क्लोजर्स का निर्माण किया जाएगा। इन्हें परियोजना के अंतर्गत कुकरैल जंगल के कुल 65,254 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा। जबकि पूरी परियोजना को 34.59 लाख स्क्वेयर मीटर (855.07 एकड़) के प्रसार क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना को लेकर नियोजन विभाग द्वारा मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है और अब अप्रैल महीने से इसी के आधार पर निर्माण व विकास कार्यों को शुरू किया जा रहा है।
ये भी देखें : CM Yogi News: CM योगी ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, भगवान राम के आगे टेका माथा |


