राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

CM Yogi News: तिरंगा यात्रा में सीएम योगी का तीखा वार, “भारत की बेटियों की तरफ आंख उठाई तो जनाजे में रोने वाला नहीं बचेगा”

by | May 14, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ से ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का भव्य शुभारंभ किया। यह यात्रा हाल ही में भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में आतंक के ठिकानों पर सर्जिकल प्रहार किया था।

तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने पाकिस्तान और आतंकवाद पर तीखा हमला बोला और कहा “जो भी भारत की तरफ उंगली उठाएगा या हमारी बहन-बेटियों के सम्मान के खिलाफ कोई षड्यंत्र करेगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा।”

मुख्यमंत्री ने 22 अप्रैल को पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि भारत ने उसका करारा जवाब दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर के पहले ही दिन भारत की सेना ने 100 से अधिक आतंकियों और उनके मददगारों को सजा दी। यह तिरंगा भारत के शौर्य, पराक्रम और अस्मिता का प्रतीक है। आज पूरा देश सेना के शौर्य को सलाम कर रहा है।”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में पाकिस्तान को एक विफल राष्ट्र बताया और उसकी आतंकी नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान के नेता और सैन्य अधिकारी आतंकियों के जनाजों में शरीक होते हैं, यही उसकी असलियत है। भारत अब चुप बैठने वाला नहीं है। अगर कोई भारत की बेटियों की ओर आंख उठाएगा, तो उसे ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि उसके जनाजे में रोने वाला भी कोई नहीं बचेगा।”

‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का मकसद सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना नहीं है, बल्कि पूरे देश में राष्ट्रप्रेम, एकता और जागरूकता फैलाना भी है। यह यात्रा 13 मई से 23 मई तक देशभर के अलग-अलग राज्यों में आयोजित की जा रही है।

विशेष बात यह है कि यह यात्रा किसी राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं, बल्कि एक न्यूट्रल बैनर के तहत निकाली जा रही है, जिसमें आम नागरिक, सामाजिक संगठन, युवा, पूर्व सैनिक और देशभक्त शामिल हो रहे हैं।

CM योगी ने अपने संबोधन के अंत में उपस्थित युवाओं, पूर्व सैनिकों और नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि “यह तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, यह हमारी अस्मिता, स्वाभिमान और वीरता का प्रतीक है। आज इस यात्रा के माध्यम से हम पूरे देश को एक बार फिर यह संदेश दे रहे हैं कि भारत किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है।”

ये भी पढ़ें : BSF Constable Returns: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कॉन्स्टेबल की घर वापसी, भारत का सिर ऊंचा, बैकफुट पर पाकिस्तान

ये भी देखें : India-Pakistan: India-Pak सहमति के बाद PM Modi पर बरसे कपिल सिब्बल।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर