राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

पीलीभीत में पूरा नहीं करवाया पंचायत भवनों का निर्माण, नौ सचिवों का रोका वेतन, जानिए पूरा मामला

by | Dec 27, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

पीलीभीत में चार माह से लगातार निर्देश के बाद भी सचिवों ने निर्माणाधीन पंचायत भवनों और सीएससी का भवन पूरा नहीं कराया। आपको बता दें कि लापरवाही पर डीपीआरओ ने 9 सचिवों का दिसंबर माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। नोटिस जारी कर तीन दिन में साक्ष्यों के साथ जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

ये भी देखें : पाक को सबक सिखाएगी भारतीय सेना, 2016 और 2019 की तरह एक्शन की तैयारी ! | Surgical Strike | India Army

पंचायतों में होने वाले कार्यों की अब सीएम डैसबोर्ड पर समीक्षा की जा रही है। इसमें निर्माणाधीन पंचायत भवनों और कॉमन सर्विस सेंटरों की स्थिति को भी देखा जा रहा है। इधर, कुछ पंचायतों में अभी इसका काम पूरा नहीं हो सका है। इसको लेकर लगातार जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से सचिवों को कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं। निर्देशों के बाद भी सचिवों की मनमानी और लापरवाही हाबी बनी हुई है।

बता दें कि इस पर अब डीपीआरओ ने बरखेड़ा ब्लॉक के सचिव राजा तोमर, विवेक वर्मा, मरौरी की आरुषि, पवन पटेल, रितेश कुमार शुक्ला, बीसलपुर के कमल किशोर, प्रवीण कुमार मौर्या, बिलसंडा के हरिसिंह, पूरनपुर के धर्मेंद्र कुमार का माह दिसंबर का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है। साथ ही सभी को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

ये भी पढ़ें : Kannauj : जानिए दबिश के दौरान पुलिस पर किसने की फायरिंग जिसमें चली गई सिपाही सचिन राठी की जान

तय समय में जवाब न देने के पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि लगातार चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं हो पा रहा था। अब सभी का दिसंबर का वेतन रोक दिया गया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर