खबर

Crime News :गुमराह कर नवजात शिशु को किया माँ से जुदा, बच्चा बेचने वालें गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस

by | Oct 8, 2023 | अपना यूपी, क्राइम | 0 comments

उत्तर प्रदेश आगरा के अस्पताल में नवजात बच्चे को बेचने की कई घटनाए सामने आयी है। उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए उनके संभावित जगहों पर उनको ढूंढने पहुंची। बच्चे को खरीदने वालें दम्पत्ति की खोज में लगी है। वही आगरा में बच्चे को बेचने वाले महिला एवं पुरुष को गिरफ्तार लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। बच्चा चुराने वाले गिरोह की तार जोड़ने और जांच करने में जुट गई।

ऑपरेशन के लिए बताया 20 हजार का खर्च 

बुधवार को जगदीशपुरा क्षेत्र में रहने वाली नीलम पुलिस से बात की है और बताया कि उत्तर प्रदेश के लोहामंडी के ऊषा देवी अस्पताल में डिलीवरी के लिए वहा एडमिट हुई थीं। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि डॉक्टर ने बताया था कि गर्भ में बच्चे की धड़कन नहीं मिल रही है। बच्चा मर चूका है। हमें ऑपरेशन करना पड़ेगा। जिसमे लगभग 20 हजार रुपये तक का खर्च आएगा। इसी अस्पताल में माया नाम की महिला मिली है। उसने कहा कि बच्चा अगर जिंदा होगा तो मुझे दे देना। इलाज का सारा खर्च वो उठाएगी। इस पर नीलम तैयार हो गई। 20 हजार रूपये माया ने जमा भी करवा दिए थे। बच्चा बिना आपरेशन के नॉर्मल डिलीवरी से पैदा हुआ। बच्चे को किसी प्रकार की समस्या नहीं थी। बच्चे के जन्म में बाद माया नवजात शिशु को लेकर अस्पताल से चली गई थी।

यह भी पढ़े :-Deoria: देवरिया हत्याकांड के बाद प्रशासन की जोरदार कार्रवाई, भू-माफिया ढोढ़ा यादव की 3.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

दो दिन बाद माया के पास जब नीलम अपने बेटे को लेने पहुंची। तब नीलम को पता चलता है कि माया ने उसका बच्चा किसी ज्ञान सिंह को सौप दिया है। ज्ञान सिंह ने दिल्ली के दंपती को बच्चे को ज्यादा कीमत पर बेच दिया था। पीड़िता नीलम अपने बच्चे को खीजने के लिए गुहार लगाई। शुक्रवार रात को लोहामंडी पुलिस ने ज्ञान सिंह और माया को गिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद एक टीम दिल्ली के लिए भेज दी गई। उस दंपती ने बच्चे को खरीदने के लिए पूरी लिखापढ़ी की थी। इसलिए उत्तर प्रदेश पुलिस को उन दंपती पता आसानी से मिल गया है। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि बच्चे को खोजने के लिए कोशिश की जा रही हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर

Home | About Us | Privacy Policy | Terms and Conditions