उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है आपको बता दें कि बरेली जिले के इज्जतनगर इलाके में चार लोगों ने कथित तौर से 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। मंगलवार को पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 4 आरोपियों में से एक 23 वर्षीय आरोपी शिशुपाल को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया है। बता दें कि वह मूक-बधिर है।
ये भी देखे : UP Viral News: बंदूक टांगकर स्कूल पहुंच गए ‘गुरुजी’, खौफ से महिलाओं और बच्चों की निकली चींख !
उस नाबालिग की आत्मा को चिर दे उसने ऐसे मंजर का सामना किया। सर्कल अधिकारी (शहर) अनीता चौहान ने बताया कि नाबालिग द्वारा मिले बयान के अनुसार, उसके साथ बार-बार शिशुपाल ने दुष्कर्म किया। वही अन्य लोगों ने भी बारी-बारी करके उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया। अनिता चौहान का कहना है कि मेडिकल जांच के दौरान चिकित्सा अधिकारी को पता चला कि पीड़िता 31 सप्ताह की गर्भवती है।
376 के तहत मामला हुआ दर्ज
इज्जतनगर के SHO राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पीड़िता के परिवार द्वारा की गई शिकायत पर शिशुपाल एवं तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 376DA (16 साल से कम आयु वाली लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए सजा) एवं आईपीसी की धारा 506 व POSO के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस अभी अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।


