राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi-Agra Expressway Accident: मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 4 की मौत, 25 घायल

by | Dec 16, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Delhi-Agra Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे की वजह से सुबह करीब 4 बजे एक के बाद एक सात बसें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद बसों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह हादसा मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि कोहरा इतना घना था कि सामने कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी वजह से बसें आपस में भिड़ गईं। आग कैसे लगी, इसकी सही वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि जब टक्कर हुई, उस समय वह बस में सो रहा था। अचानक जोरदार आवाज हुई और बसों में आग लग गई। बस में कई यात्री सवार थे। आग और टक्कर के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक, टक्कर में शामिल सात बसों में एक रोडवेज की बस थी, जबकि बाकी प्राइवेट स्लीपर बसें थीं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हादसा कम विजिबिलिटी की वजह से हुआ। इस दुर्घटना में सात बसों के साथ तीन छोटी गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं। अब तक चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और 25 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: CM Yogi: बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्तियों की सुरक्षा को मिलेगा नया सिस्टम, योगी सरकार का बड़ा फैसला

ये भी देखें: National Herald Case: नेशनल हेराल्ड का पूरा सच | कांग्रेस, BJP और ED की कहानी

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर