खबर

Sant Kabir Nagar News: तलाक के बाद भी पति नहीं था खुश, पत्नी को कुल्हाड़ी काटा साथ ही बेटे को किया घायल

by | Oct 7, 2023 | अपना यूपी

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में एक पति ने जिस पत्नी को तलाक दे दिया था। तलाक देने के बावजूद भी पति को चैन नहीं था पत्नी को मौत के घाट उतरने के बाद ही उसने राहत की सांस ली। उसे कुल्हाड़ी से बड़ी बेहरहमी काट कर मार डाला। इस वारदात से पुरे गांव में हड़कंप मच गया। वह पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी।

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

संतकबीर नगर के बढ़या गांव में रहने वाली 55 वर्षीय ताहरा खातून पर उनके पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके कारण वह बहुत बहुत बुरी तरह से जख्मी हो गई। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग भाग कर वहां जमा हो गए जिसके बाद जख्मी महिला को अस्पताल ले जाया गया। परन्तु महिला के अस्पताल पहुंचने का कोई फायदा नहीं हुआ। जब तक वह अस्पताल पहुंचे महिला ने अपना दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े :-गुस्से में है इज़राइल, गाजा हमले के बाद कहा- युद्ध के लिए हम भी तैयार

लड़के की हालत गंभीर, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज 

आपको बता दें कि संतकबीर नगर में रहने वाले आरोपी ने अपने बेटे को भी नहीं बक्शा उसने अपने 20 वर्षीय बेटे पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया था। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया हैं। लड़के के इलाज गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज से चल रहा है। जहा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी बारदात के बाद से ही फरार है।

 

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर