Exit Poll 2024 : लोकसभा चुनाव का आज अंतिम चरण हैं। उत्तर प्रदेश में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के पश्चात अब सबको अब 4 जून पर आने वाले नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। कि देश में किसकी सरकार बनती हैं किसके सर पर सत्ता का ताज सजता है। हालांकि मतदान के बाद एग्जिट पोल्स ये अनुमान लगा रहे हैं आने वाले दिनों में किसकी सरकार बनने की संभावना सबसे अधिक है।
अंतिम नतीजों से पहले, आज अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जाएंगे, जो संभावित नतीजों का संकेत देंगे। लोकसभा सीटों के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इन सात चरणों के दौरान सभी 80 सीटों पर मतदान हुआ। आज के मतदान के बाद राज्य में जनता की राय भी स्पष्ट हो जाएगी। रियल-टाइम अपडेट के लिए बने रहें।
2024 के उत्तर प्रदेश में एग्जिट पोल के नतीजे
| उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर किस पार्टी को कितनी सीटें ? | |
| पार्टी | सीट |
| भाजपा | 64-67 |
| इंडिया | 8-12 |
| अन्य | 0-1 |
| लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें ? | |
| पार्टी | सीट |
| BJP+ (NDA) | 69-74 |
| SP+ (INDIA) | 6-11 |
| BSP | 0-0 |
2019 में UP के एग्जिट पोल के नतीजे
2019 के एग्जिट पोल के नतीजे 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया था। ज्यादातर एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया था कि भाजपा 50-60 सीटों के बीच जीत हासिल करेगी।
2014 के चुनावों में पार्टी ने राज्य में 74 सीटें जीती थीं। 2019 के वास्तविक चुनाव नतीजे एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों से काफी हद तक मेल खाते थे, जिसमें भाजपा ने 62 सीटें जीती थीं।
ये भी पढ़ें : सपा ने लगाया भाजपा पर चुनाव धांधली का आरोप, गाजीपुर DM आर्यका अखौरी ने दिया जवाब
2019 के चुनावों में UP की 80 सीटों के नतीजे
2019 के चुनावों में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के नतीजे 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए ने उत्तर प्रदेश में 64 सीटें जीती थीं। एनडीए में भाजपा को 62 सीटें मिलीं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल को 2 सीटें मिलीं। विपक्ष को 16 सीटें मिलीं, जिसमें सपा और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा और कांग्रेस ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा।
स्थिति इस प्रकार रही:
- कांग्रेस: 1 सीट
- बसपा: 10 सीटें
- सपा: 5 सीटें


