Firozabad News : फिरोजाबाद जिले में जिला प्रशासन ने इलेक्ट्रॉनिक प्रॉपर्टी कार्ड जिसे घरौनी कहा जाता है। आपको बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण किया। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें किसानों को घरौनी वितरित की गई। जिले की पांच तहसीलें सिरसागंज, शिकोहाबाद, जसराना, फिरोजाबाद और टूंडला में लगभग 1,12,000 घरौनियाँ तैयार की गई हैं। राजस्व निरीक्षकों ने ग्राम सभा वार जियो टैगिंग के जरिए गांव में रहने वाले ग्रामीणों की जायदाद का रिकॉर्ड तैयार किया और उन्हें आधिकारिक रूप से उस संपत्ति का स्वामी घोषित किया।
अब तक ग्राम सभा में बने घरों का कोई अभिलेख स्वामी के नाम पर नहीं था, लेकिन इस पहल के बाद ग्रामीणों की संपत्ति का रिकॉर्ड अब आधिकारिक रूप से उनके नाम पर दर्ज हो गया है, जिससे उन्हें संपत्ति का मालिकाना हक मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में इस इलेक्ट्रॉनिक प्रॉपर्टी कार्ड वितरण की शुरुआत की थी, वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। शासन के निर्देशानुसार सभी जनपद मुख्यालयों पर घरौनी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। फिरोजाबाद जनपद में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 300 किसानों को इलेक्ट्रॉनिक प्रॉपर्टी कार्ड बांटे गए।
ऋण प्राप्ति में होगा सरलता
कार्यक्रम के दौरान फिरोजाबाद (Firozabad News) के सदर विधायक मनीष असीजा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिलाधिकारी रमेश रंजन और अपर जिला अधिकारी विशु राजा समेत जनपद से आए 300 किसान उपस्थित थे। सदर विधायक मनीष असीजा ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि इलेक्ट्रॉनिक प्रॉपर्टी कार्ड मिलने से अब ग्रामीणों की संपत्ति का अभिलेख तैयार हो चुका है। इससे गांव में संपत्ति को लेकर होने वाले विवादों का समाधान होगा। साथ ही अब ग्रामीण अपनी संपत्ति के कागजात के जरिए आसानी से ऋण प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन्हें बैंकों से अपनी जरूरत के मुताबिक ऋण लेने में भी सुविधा होगी। इस पहल से ग्रामीणों को उनकी संपत्ति पर स्वामित्व का सही अधिकार भी मिल गया है।
ये भी पढ़ें : UP Weather News : यूपी में ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट


