Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है। आपको बता दें कि गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में कक्षा 10 की छात्रा ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की गाड़ी के आगे बैठकर हिम्मत दिखाई और जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह से सूचना मिलने तक गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया।
ये भी देखें : Delhi Weather : दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक, तेज हवा के साथ बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा | News |
छात्रा ने रोकी जिलाधिकारी की गाड़ी
गाजियाबाद में (Ghaziabad) विजयनगर थाना क्षेत्र में कक्षा 10 की छात्रा आईआईटी-जेईई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की व्यवस्था चाहती थी। हालांकि, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह ने उसे समझाया कि आईआईटी या जेईई परीक्षाओं की कोचिंग लेने से पहले उसे कक्षा 10 और 11 पास करना होगा, क्योंकि ये प्रतियोगिताएं कक्षा 12 पास करने वाले छात्रों के लिए होती हैं।
ये भी पढ़ें : Lucknow News : महिला को डिजिटली अरेस्ट कर ठग लिए 2.71 करोड़ रुपए
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इन शर्तों से अनजान छात्रा ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि यह घटना का वीडियो बना लिया। साथ ही (Ghaziabad ) की ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि छात्रा जिलाधिकारी की गाड़ी के सामने बैठकर अपनी किताब पढ रही है।


