राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ghaziabad : गाजियाबाद के एक सोसाइटी में दो गाड़ियां जलकर खाक, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, यहां देखें विडियो

by | Jun 3, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश Ghaziabad में आगजनी की घटना कम होने बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। आपको बता दें कि अलग-अलग कारणों के चलते अभी तक जिले में कई सारी आगजनी की घटना समाने आई हैं। ताजा मामला इंदिरापुरम इलाके के वैशाली का है, जहां घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई। 

ये मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वैशाली का हैं। जहां एक घर के समाने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। जिसके बाद घटना के चलते इलाके में अफरा तफ़रा मच गई। हालांकि घटना में किसी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन दोनों गाड़ियां जल कर खाक हो गई।

ये भी देखें : UP News : मतगणना को लेकर डीएम, एसएसपी ने सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ की अहम मीटिंग | UP |

सोसाइटी में खड़ी गाड़ी में लगी आग की घटना को लेकर, स्थानीय लोगों ने बताया की शॉर्ट सर्किट के कारण गाड़ियों में आग लग गई। जिसके बाद कुछ ही देर आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि पास का पेड़ भी आग की चपेट में आ गए। हालांकि तब तक आग की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिससे आस पास खड़े अन्य वाहनों को क्षति होने से बचा लिया गया।

ये भी पढ़ें : Petrol-Diesel Prices Today : राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा दैनिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों का अपडेट, जानिए क्या है नया रेट

सोसाइटी में लगी आग घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा आस-पास के वाहनों को मौके से हटा लिया गया। जिससे सिर्फ दो ही गाड़ी में आग लगी। और बाकि वाहनों को क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया गया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर