राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, एक हफ्ते में बढ़ी कितनी कीमत, जानिए ताजा अपडेट

by | Feb 6, 2025 | अपना यूपी, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Gold Price Today : कुछ दिनों तक स्थिर रहने के बाद सोने और चांदी के दामों में फिर से उछाल आया है। हफ्ते भर के अंदर सोना 2350 रुपये और चांदी 3450 रुपये महंगी हुई है। इनमें से एक ही दिन में सोने की कीमत 1000 रुपये और चांदी की कीमत 1600 रुपये बढ़ी है। सहालग सीजन में इस महंगाई का सीधा असर बाजार पर पड़ा है, और लोग मजबूरी में कम कीमत के गहने खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं। हालांकि, निवेश के लिहाज से लोग अब भी गोल्ड पर सबसे ज्यादा भरोसा कर रहे हैं।

बजट के बाद सोने और चांदी की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। शहर के बड़े सराफा व्यापारियों का कहना है कि इस महंगाई के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्थितियां जिम्मेदार हैं। एक फरवरी को अमेरिका ने अन्य देशों पर टैरिफ लगाए थे, जिससे डॉलर में मजबूती आई और रुपया कमजोर हुआ। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें भी बढ़ी हैं।

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते काफी बढ़ोतरी हुई है। नीचे दी गई तालिका में आपको 24 कैरेट सोने और चांदी के दामों में हुए बदलाव का पूरा विवरण मिलेगा।

क्रम संख्यातारीख24 कैरेट सोना (10 ग्राम)चांदी (किलो)
129 जनवरी84000 रुपये93500 रुपये
231 जनवरी85500 रुपये96200 रुपये
31 फरवरी85500 रुपये96200 रुपये
43 फरवरी85350 रुपये95300 रुपये
54 फरवरी86350 रुपये96900 रुपये

आल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा ने कहा कि अमेरिका गोल्ड को नियंत्रित करने वाला प्रमुख देश है। ट्रंप सरकार के आने के बाद से सराफा व्यापारियों को इसका अंदेशा था कि चीन, कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लागू होने से डॉलर को मजबूती मिलेगी और सोने की कीमतें बढ़ेंगी। बजट में उम्मीद थी कि जीएसटी में कमी होगी, लेकिन ऐसा न होने से सोने और चांदी की कीमतों में और उछाल आ सकता है।

यूपी सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रविंद्र नाथ रस्तोगी का कहना है कि सभी देश साउथ अफ्रीका से सोना आयात करते हैं, जिसमें अमेरिका बड़ा निवेशक है। भारत में इंपोर्ट ड्यूटी और अन्य टैक्स के कारण सोना महंगा हो जाता है, जबकि नेपाल और दुबई में यही सोना सस्ते में मिलता है। इसी कारण से तस्करी बढ़ती है और बड़े व्यापारियों को इससे काफी मुश्किलें होती हैं।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव का भाजपा और प्रशासन पर लगाया धांधली का आरोप, कहा – ‘हर तरीके से बेईमानी की और…’

ये भी देखें : Yamuna सफाई पर घिरे Arvind Kejriwal; Swati Maliwal ने किया घर के बाहर प्रदर्शन

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर