राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Gulshan Yadav News : गैंगस्टर एक्ट में फंसे अखिलेश के करीबी,  गुलशन यादव की 7 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला

by | Apr 30, 2025 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Gulshan Yadav News : जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ 2022 के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे समाजवादी पार्टी के नेता गुलशन यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिला प्रशासन ने गुलशन यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गैंगलीडर घोषित कर दिया है। साथ ही, उसकी सात करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

प्रशासन ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत की है। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत से आदेश मिलने के बाद गुलशन यादव की लग्जरी गाड़ियां, आवासीय भूमि और अन्य अचल संपत्तियां, जिनकी कुल कीमत ₹7,00,15,502.33 रुपये आंकी गई है, जब्त की जाएंगी।

गुलशन यादव को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है और वह पिछले कई वर्षों से प्रतापगढ़ जिले में राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में जब समाजवादी पार्टी ने उन्हें राजा भैया के खिलाफ कुंडा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा, तो वे सुर्खियों में आ गए थे। हालांकि, चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि गुलशन यादव कभी राजा भैया के करीबी भी रह चुके हैं।

गुलशन यादव पर प्रतापगढ़ के कुंडा और मानिकपुर थाने में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है, और इसे आगामी चुनावों के परिप्रेक्ष्य में अहम माना जा रहा है।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अपराध में लिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे उसका राजनीतिक रसूख कुछ भी क्यों न हो।

ये भी पढ़ें : Pahalgam Terror Attack News : इस शख्स ने पहलगाम हमले के बाद दिखाया पाकिस्तान प्रेम, नाम सुन रह जाएंगे दंग, जानें पूरी डिटेल

ये भी देखें : Akhilesh Yadav On Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले पर सपा सांसद अखिलेश यादव ने दिया समर्थन!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर