Hamirpur News : ये कैसा रास्ता निकला.. बदला लेने का अगर हम आँख के बदले आँख मांगने लगे तो एक दिन पूरी दुनिया अंधी हो जाएगी। कोई सोच भी नहीं सकता ऐसा ही रास्ता एक शख्स ने निकला। आइये खबर की ओर बढ़ते है कि कैसे इंसानियत शर्मसार हुई। हम बात कर रहे है उत्तर प्रदेश हमीरपुर जिले के भुरुआ सुमेरपुर पुलिस क्षेत्राधिकार के अंतर्गत एक गांव में पीड़ित के चाचा ने कथित तौर पर अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधी से बदला लेने की मांग करते हुए आरोपी की बहन के साथ भी ऐसा ही हैवानियत की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी देखें : Delhi Scam : लोकसभा चुनाव से पहले CM केजरीवाल को होगी जेल ? | CM Arvind Kejriwal
आरोपी गिरफ्तार
Hamirpur News : तीन मार्च को गांव के ही एक शादीशुदा व्यक्ति ने स्थानीय महिला को परेशान किया था। शुरुआत में पुलिस ने धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन पीड़िता के बयान पर आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने पर पुलिस ने आरोप को यौन उत्पीड़न में तरमीम कर दिया और 6 मार्च को युवक को गिरफ्तार कर लिया। अपनी भतीजी के साथ हैवानियत की घटना से गुस्साए चाचा ने आरोपी की शादीशुदा बहन के साथ भी ऐसी ही वारदात को अंजाम देकर बदला लेने का प्रयास किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी तस्वीरें और वीडियो अपने पास रख लिए और उन्हें प्रसारित करने की धमकी दी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को 3 मार्च की रात बहला-फुसलाकर उसके घर की छत पर ले गया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने 14 मार्च को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


