Hapur News : हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर के स्याना रोड स्थित बीएमआर डायग्नोस्टिक सेंटर का बड़ा कारनामा सामने आया है। हापुड़ में एक लड़के की प्रेग्नेंट होने की खबर मिली है। आपको बता दें कि बीएमआर डायग्नोस्टिक सेंटर ने युवक की रिपोर्ट मे गर्भाशय में अंडाशय नार्मल दिखा कर ऊपर वाले को ही चेलेंज कर दिया। हापुड़ का गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के स्याना रोड स्थित बीएमआर डायग्नोस्टिक सेंटर का ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी यह अल्ट्रासाउंड सेंटर गलत रिपोर्ट के कारण विवादों मे रह चूका है।
पीड़ित अंकुर का कहना है कि उसके काफी समय से पेट में दर्द चल रहा था जिसको लेकर डॉक्टर ने उसे पेट के अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी जिसके बाद वह बीएमआर डायग्नोस्टिक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचा अल्ट्रासाउंड करने के बाद वह अपने डॉक्टर के पास अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लेकर पहुंचा तो डॉक्टर ने बताया कि इस रिपोर्ट में तो गर्भाशय व अंडाश्य दिखाया गया है जो के महिलाओं में होता है रिपोर्ट को देखकर मरीज सहित परिवार के होश उड़ गए वह वापस इस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचे।
ये भी देखें : Ind vs Pak Fans News : भारत से हार के बाद पाकिस्तानी फैन ने कह दी ऐसी बात | Cricket Match | Emotion
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बैठे कर्मचारियों ने मरीज के कहे अनुसार एक दूसरी रिपोर्ट बनाकर उनके हाथ में थमा दी पीड़ित ने कहा कि उनका दोबारा अल्ट्रासाउंड किया जाए जिस पर उन्होंने पीड़ित का अल्ट्रासाउंड नहीं किया और दूसरी रिपोर्ट देकर कहा यह ठीक है इसे ले जाओ हालांकि पीड़ित का यह भी कहना है कि वहां टेक्नीशियन अल्ट्रासाउंड कर रहे थे और उन्होंने ही यह पर्चा हमें थमा दिया हमने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की शिकायत के बाद हमें सीएमओ दफ्तर पर तो बुलाया गया मगर बीएमआर डायग्नोस्टिक सेंटर पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई ।
ऐसे तो गलत रिपोर्ट बनाकर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ खिलवाड़ किया जा रहा है शिकायत के बावजूद सीएमओ द्वारा ऐसे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्यवाही नहीं करना बड़ा सवाल पैदा करता है!
सेंटर के मालिक को उनका पक्ष जानने के लिए जो फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि मे बाहर हूं इतना बड़ा मामला नहीं है बिना मतलब ही मामले को तूल दिया जा रहा है सीएमओ दफ्तर से पर हमने एफिडेविट जमा कर दिया है!


