Hardoi Road Accident : हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में एक भयावह हादसा हुआ, जहां उन्नाव मार्ग पर बालू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी पर पलट गया। इस हादसे में चार छोटे बच्चों, एक दंपती और उनके दामाद समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक बच्चा भी घायल हुआ है।
यह हादसा मल्लावां कस्बे में उन्नाव मार्ग पर चुंगी नंबर 2 के पास हुआ, जहां नट समुदाय के लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। मंगलवार आधी रात के बाद कानपुर से हरदोई जा रहा बालू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर अवधेश उर्फ बल्ला की झोपड़ी पर पलट गया।
ये भी देखें : Sanjeev Baliyan vs Sangeet Som : संजीव बालियान और संगीत सोम में छिड़ी जंग | BJP | UP | Inside News |
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को सीधा किया और बालू को हटाया। हालांकि, तब तक अवधेश (45), उनकी पत्नी सुधा उर्फ मुंडी (42), उनके बच्चे सुनैना (11), लल्ला (5), बुद्धू (4) और हीरो (22), बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कासूपेट निवासी उनके दामाद करन (25) और करन की बेटी कोमल उर्फ बिहारी (5) की मौत हो चुकी थी।
हिरासत में चालक और हेल्पर
घटना में अवधेश की बेटी बिट्टू घायल हो गई, जिसे मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ निवासी अवधेश और हेल्पर शहर कोतवाली क्षेत्र के अनंग बेहटा निवासी रोहित को हिरासत में लिया है।
इस दुखद हादसे ने स्थानीय समुदाय को सदमे और शोक में डाल दिया है, क्योंकि वे इस तरह से अचानक कई लोगों की जान जाने से दुखी हैं।


