यकीन करना मुश्किल होगा परन्तु ऐसा हुआ हैं। एक पिता ने अपनी बेटी को सिर्फ इस लिए मौत के घाट उतार दिया क्योकि उसने 10 रूपये मांगे थे। ये मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर का हैं। जहां पर एक पिता ने अपनी ही बेटी का गला महज 10 रुपये के लिए घोंट दिया। बता दें कि आरोपी पिता यही नहीं रुका उसने बेटी के शव को जलाया और जलाने के साथ अधजली अवस्था में उसे घर से थोड़ी दूर खेत में फेंक कर आया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ये मामला सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में हुआ। वही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।
ये भी देखे : Vidhan Sabha 2023 : Congress की हार की बड़ी वजह जनता ने फिर हाथ को नकारा!
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को आजमगढ़ के नरौली की निवासी दस वर्षीय रागिनी सोनकर अपने पिता रिंकू सोनकर के साथ खानपुर स्थित ननिहाल में शादी गई थी। वहा पर रागिनी सभी रिश्तेदारों के सामने अपने पिता से 10 रुपये मांगने लगी। बता दें कि रिंकू के पास वापस आने के लिए सिर्फ किराए के ही रुपये बचे थे। इसलिए वह पहले तो टालने की कोशिश करता रहा, परन्तु बार – बार टालने के बावजूद भी रागनी नहीं मानी तो गुस्से में आरोपी ने बेटी का हाथ पकड़कर बगल के छप्पर में ले गया और उसका शाल से गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया।
शव को जलाने का किया प्रयास
इसके पश्चात आरोपी पिता ने उस शॉल में आग लगाई और शव जलाने की कोशिश करने लगा। परन्तु जब शव पूरी तरह से नहीं जला तो आरोपी अधजले शव को उठाकर लगभग 50 मीटर दूर एक खाली प्लाट में फेंक आया। उस दिन शादी का माहौल था तो सभी लोग व्यस्त थे, इसलिए किसी का ध्यान बहुत समय तक इस बच्ची की गुमशुदगी की तरफ नहीं गया। आधी रात के पश्चात रागिनी की मां ने उसको ढूंढना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़े : Ghaziabad : लोनी में रेप की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों का पुलिस ने किया ये हश्र
बता दें कि पड़ोस के लोगों ने अगले दिन गुरुवार को शव मिलने की सूचना दी। वही आनन फानन में पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी ने पुलिस की पूछताछ के दौरान वारदात को कबूल किया। साथ ही पूरा मामला भी बताया।जिसके पश्चात आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेजा है।


